/गाजीपुर। विकासखंड बाराचवर अंतर्गत ग्राम सभा पहदरिया (सादिकापुर) में पूर्व ग्राम प्रधान के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की शिकायतों के क्रम में शासन द्वारा गठित जांच टीम ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।।
जांच टीम ने गांव पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नाली, खड़ंजा, तालाब, चकमार्ग, हैंडपंप सहित अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किए गए कार्यों का परीक्षण किया गया।।
टीम ने संबंधित योजनाओं से जुड़े अभिलेख, मस्टर रोल, भुगतान विवरण, स्वीकृति पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी गहन जांच की। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर विकास कार्यों के संबंध में जानकारी एवं शिकायतों का सत्यापन किया गया।।
ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व प्रधान के कार्यकाल में कई विकास योजनाओं में अनियमितताएं बरती गईं और निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई। शिकायत मिलने के बाद शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम का गठन कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।।
जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच के उपरांत रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी प्रमाणित होती है, तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।।

