लखनऊ मोहनलालगंज कस्बे से निगोहां जाने के दौरान एक बुजुर्ग महिला का जेवरात व नकदी से भरा बैग ऑटो में छूट गया। पुलिस की सक्रियता और ऑटो चालक की ईमानदारी से महिला को उसका बैग सकुशल वापस मिल गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और चालक का आभार जताया।जानकारी के अनुसार हरदोई जनपद के ग्राम पाली मजरा सासनी साली निवासी मुन्नी मिश्रा पत्नी स्वर्गीय विजय मिश्रा अपनी नातिन व्याख्या मिश्रा के साथ ऑटो से निगोहां जा रही थीं। यात्रा के दौरान जल्दबाजी में उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में जेवरात, नकदी समेत कपड़े रखे हुए थे। घर पहुंचने पर बैग गायब होने की जानकारी होने पर परिवार के लोग परेशान हो उठे।उधर ऑटो चालक आशीष अवस्थी पुत्र स्वर्गीय पुरुषोत्तम अवस्थी निवासी इसिया थाना बछरावां जनपद रायबरेली को ऑटो में बैग मिला। चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग को सुरक्षित रखा और तत्काल मोहनलालगंज कस्बा चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।मामले में मोहनलालगंज कस्बा इंचार्ज अतुल सिंह एवं पुलिस कर्मी विकास जायसवाल ने सक्रियता दिखाते हुए बैग के मालिक की जानकारी जुटाई और बुजुर्ग महिला को चौकी बुलाकर उनका बैग सकुशल वापस सौंप दिया।
अपना बैग वापस मिलने पर मुन्नी मिश्रा भावुक हो गईं और उन्होंने ऑटो चालक आशीष अवस्थी की ईमानदारी के साथ ही कस्बा इंचार्ज अतुल सिंह व पुलिस कर्मी विकास जायसवाल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और ऑटो चालक की ईमानदारी की चर्चा बनी हुई है। स्थानीय लोग इस कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक एक मिशाल बन गई।
पुलिस की सक्रियता व ऑटो चालक की ईमानदारी से बुजुर्ग महिला को वापस मिला जेवरात व नकदी से भरा बैग
Related Posts
Add A Comment

