Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

प्रधानमंत्री ने यूपी के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

Wednesday, 29 April 2026, 17:02 IST

अंडा कार्टून के फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जल कर हुआ नष्ट

Tuesday, 28 April 2026, 18:57 IST

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

Tuesday, 28 April 2026, 16:17 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » प्रधानमंत्री ने यूपी के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
Uncategorized

प्रधानमंत्री ने यूपी के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

adminBy adminWednesday, 29 April 2026, 17:02 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

हापुड़ (मनीष कुमार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई से प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ स्याना रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने देखा और सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की।

प्रधानमंत्री द्वारा बटन दबाकर मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया गया। यह एक्सप्रेसवे मेरठ जनपद के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज तक जाएगा और उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे माना जा रहा है। इसके शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वांचल तक की यात्रा अब पहले की तुलना में काफी आसान और तेज हो जाएगी।

प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पहले मेरठ से प्रयागराज तक की यात्रा पूरी करने में 12 से 14 घंटे तक का समय लगता था, लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यही दूरी अब 6 से 7 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इससे यात्रियों को समय की बचत होगी और सफर अधिक सुरक्षित, सुगम और आरामदायक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे केवल सड़क परियोजना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास की नई धुरी है। इसके माध्यम से 12 जिलों में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी, निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक इकाइयों, वेयरहाउस, लॉजिस्टिक हब और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं आपातकालीन परिस्थितियों और रक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए एयर स्ट्रिप भी बनाई गई है। यह परियोजना प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई पहचान देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यह परियोजना प्रदेश की आर्थिक मजबूती और निवेश की संभावनाओं को और अधिक सशक्त करेगी।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक परियोजना प्रदेश के लाखों लोगों के जीवन को आसान बनाएगी और उत्तर प्रदेश को विकास की नई दिशा देगी। इस दौरान सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल, गढ़ नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी, पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल, जिलाधिकारी कविता मीणा, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व विधायक, सांसद प्रतिनिधि, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Views: 15
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleअंडा कार्टून के फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जल कर हुआ नष्ट

Related Posts

अंडा कार्टून के फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जल कर हुआ नष्ट

Tuesday, 28 April 2026, 18:57 IST

बहन की सगाई का सामान लेने गया भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता परिजनो ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Monday, 27 April 2026, 22:13 IST

मीरजापुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड, 392 नए आरक्षी बने पुलिस बल का हिस्सा

Sunday, 26 April 2026, 14:47 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

Tuesday, 28 April 2026, 16:17 IST

सपाइयों ने किया सपा संगठन प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत

Tuesday, 28 April 2026, 16:09 IST

पुलिस लाइन में किया गया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन

Tuesday, 28 April 2026, 15:57 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.