हापुड़ (मनीष कुमार) स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता का आक्रोश अब ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार बिजली घर पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने विभाग की ‘मनमानी’ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया स्मार्ट मीटर और बेतहाशा बढ़ते बिलों से जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया। इस प्रदर्शन की खास बात यह रही कि इसमें केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। हाथों में विभाग विरोधी स्लोगन लिखे पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने घंटों तक बिजली घर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।
लोगों का कहना है कि जब सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा रखी है, तो विभाग चोरी-छिपे या दबाव बनाकर मीटर क्यों लगा रहे है स्थानीय महिलाओं ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल दोगुने से तिगुने तक आ रहे हैं। इससे मध्यम और गरीब वर्गीय परिवारों की कमर टूट गई है।
बिजली विभाग के खिलाफ हल्ला बोल आनंद विहार बिजली घर पर भारी हंगामा
Related Posts
Add A Comment

