हापुड़ (मनीष कुमार) आदर्श नगर कॉलोनी में खुशियों के माहौल के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी बहन के हाथ पीले करने की तैयारी में जुटा इकलौता भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। 32 वर्षीय राहुल कुमार बीती 25 अप्रैल से गायब है और उसके साथ सगाई के सामान के लिए रखे ₹2.5 लाख भी थे। भाई के न मिलने से घर में शादी की शहनाइयों की जगह अब चीख-पुकार मची हुई है।
आदर्श नगर निवासी राहुल कुमार (32 वर्ष) के घर में 26 अप्रैल को उनकी बहन रेखा की शादी/सगाई का कार्यक्रम तय था। 25 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे राहुल घर से फर्नीचर और बिजली का सामान खरीदने के लिए निकला था। परिजनों ने बताया कि राहुल के पास सामान खरीदने के लिए 2.5 लाख रुपये की मोटी नकदी भी थी।
परिजनों का कहना है कि राहुल के लापता होने के तुरंत बाद उन्होंने स्थानीय कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस का रवैया बेहद ढुलमुल रहा शिकायत के बावजूद पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया थक-हारकर अब परिवार ने पुलिस अधीक्षक (SP) के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
अनहोनी की आशंका से सहमा परिवार घर में शादी की रस्में अधूरी पड़ी हैं और पूरा परिवार किसी अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है। माँ और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है
बहन की सगाई का सामान लेने गया भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता परिजनो ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Related Posts
Add A Comment
