भांवरकोल (गाजीपुर)।स्थानीय विकास खंड भांवरकोल केअंतर्गत आने वाले ग्राम सभा मसोंन में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनचौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद द्वारा की गई। जनचौपाल में गांव के दर्जनों लोगों ने पहुंचकर अपनी विभिन्न प्रशासनिक व विकास संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।
24 से अधिक जनसमस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण
जनचौपाल के दौरान पेंशन (विकलांग व वृद्ध महिला), स्वयं सहायता समूह से जुड़ने, कैटल शेड आवंटन, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित मामलों पर गहन चर्चा हुई। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 24 से अधिक समस्याओं का समाधान किया। इसके अतिरिक्त मुनिया देवी की विकलांग पेंशन, देवमुनी, सुनीता व चम्पा देवी को समूह से जोड़ने तथा जानकी देवी के कैटल शेड से जुड़े आवेदनों पर तत्काल प्रभाव से खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद एवं ग्राम पंचायत अधिकारी सोमनाथ शुक्ला के द्वारा मौके पर शिकायतों का निस्तारण किया गया एवं ग्राम पंचायत अधिकारी शोभनाथ शुक्ला ने कहा की ब्लॉक पर आइये और किसी प्रकार की समस्या हो तो हमें अवगत कराये हम प्रयास करेंगे की किसी प्रकार की समस्या का निस्तारण कर सकेआवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी की गई।
एसडीएम ने लिया गोशाला का जायजा
जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी मोहम्मदावाद ध्रुव शुक्ला ने भांवरकोल क्षेत्र स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में कुल पशु जानवर 77 गोवंश संरक्षित पाए गए। उपजिलाधिकारी ने गोवंशों के खान-पान, चोकर, हरा चारा, पानी की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और शेड की साफ-सफाई का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि पशुओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मौके पर मौजूद प्रमुख अधिकारी व प्रतिनिधि
आयोजन और निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि/आकाश राय उर्फ राजन राय, पंचायत सचिव सोमनाथ शुक्ला, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक गौरव, सफाई कर्मी रविकान्त रावत, पंचायत सहायक अभिमन्यु सिंह कुशवाहा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेनू देवी व चंदा राय सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
भांवरकोल मसोंन ग्राम सभा में जनचौपाल का आयोजन, 24 समस्याओं का मौके पर निस्तारण; एसडीएम ने किया गोशाला का औचक निरीक्षण
Related Posts
Add A Comment

