ओबरा,सोनभद्र (15 जुलाई 2026)। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओबरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 जुलाई 2026 की रात थाना ओबरा पुलिस की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग और वांछित अपराधियों की तलाश में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना और सतर्कता के आधार पर करीब रात्रि 08:10 बजे संकट मोचन मंदिर खैरटिया रोड पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जब उसे रोककर नियमानुसार उसकी तलाशी ली, तो उसके पास मौजूद एक प्लास्टिक के झोले से 01 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा और कुछ नगदी बरामद हुई। नशीले पदार्थ की पुष्टि होते ही पुलिस ने अभियुक्त को तुरंत हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान अभिषेक मिश्रा उर्फ शिवम (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सेक्टर-02, संकट मोचन मंदिर, थाना ओबरा (सोनभद्र) में रह रहा था, जबकि वह मूल रूप से ग्राम बघोर, थाना अमिलिया, जिला सीधी (मध्य प्रदेश) का निवासी है। इस बड़ी बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना ओबरा में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 159/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। यह प्रभावी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानन्द राय के नेतृत्व में अंजाम दी गई। इस सफलता को हासिल करने वाली ओबरा पुलिस टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित जांबाज शामिल रहे।
उ0नि0 सुनील कुमार (थाना ओबरा, सोनभद्र)
हे0का0 संतोष कुमार पटेल (थाना ओबरा, सोनभद्र) हे0का0 अनिल गुप्ता (थाना ओबरा, सोनभद्र) रि0आ0 हर्ष सिंह चंदेल (थाना ओबरा, सोनभद्र)
मादक पदार्थों के तस्करों पर ओबरा पुलिस का बड़ा एक्शन 1 किलो 530 ग्राम गांजे के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

