Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का स्थापना दिवस समारोह संपन्न पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए उठी गूंज
lucknow

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का स्थापना दिवस समारोह संपन्न पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए उठी गूंज

adminBy adminFriday, 29 May 2026, 15:49 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

लखनऊ। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का स्थापना दिवस एवं भव्य पत्रकार सम्मान समारोह गत 27 मई को राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक समागम में उत्तर प्रदेश सहित देश के 17 राज्यों से आए हजारों पत्रकारों ने हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन एक विशाल वैचारिक सैलाब में तब्दील हो गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुखिया देवेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद मां सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत हुई। समारोह के दौरान श्रीधाम वृंदावन से आई बांके बिहारी की भव्य झांकी का भी प्रदर्शन किया गया, जिसने पूरे प्रेक्षागृह को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।समारोह में सियासत, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं।
सुरेश राही (कारागार राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश)
पद्मश्री डॉ. सोनिया नित्यानंद (कुलपति,केजीएमयू)
सुषमा खर्कवाल (महापौर, लखनऊ) योगेश शुक्ला (विधायक, भाजपा) रामचंद्र प्रधान (एमएलसी)
डॉ. ए. पी. सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता, दिल्ली)
बाल योगी महेंद्र नाथ (प्रदेश संरक्षक, गोरखपुर से)
प्रमोद शर्मा (प्रदेश संरक्षक)संगठन के मुखिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने अपने भावुक और ओजस्वी संबोधन में पत्रकारों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने कहा पत्रकार हमारा परिवार हैं और हमारा जीना-मरना अब इसी परिवार के साथ है। अगर किसी भी साथी को जरूरत पड़ी, तो मैं अपने खून का एक-एक कतरा पत्रकारों के हित के लिए न्योछावर कर दूंगा। आज हमारे संगठन का हर पदाधिकारी खुद में राष्ट्रीय अध्यक्ष है, क्योंकि उन्हीं के अथक प्रयास से यह 30,000 पत्रकारों का विशाल परिवार खड़ा हो पाया है।देवेंद्र मिश्रा ने मंच से पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सरकार के सामने एक मांग पत्र रखा, जिसमें निम्नलिखित बिंदु शामिल थे। देश और प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल पास कराया जाए। सभी पत्रकारों का 50 लाख रुपये का बीमा हो और अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। पत्रकारों को मासिक भत्ता दिया जाए, सरकारी नौकरियों में वरीयता मिले और टोल टैक्स पूरी तरह माफ हो। पत्रकारों पर दर्ज होने वाले फर्जी मुकदमों पर रोक लगे और उन पर हमला करने वाले दोषियों को तत्काल जेल भेजा जाए। ट्रेन, बस और हवाई यात्राओं में पत्रकारों को निशुल्क सफर की सुविधा मिले। छोटे और मझौले पत्रकारों को भी बड़े मीडिया घरानों के समान अधिकार दिए जाएं और जिन जिलों में प्रेस क्लब नहीं हैं, वहां सरकारी स्तर पर प्रेस क्लब का निर्माण कराया जाए। मुख्य अतिथि और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संगठन के इस विशाल स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि देश में पत्रकारों के कई संगठन चल रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद भारत का ऐसा विशाल और जीवंत संगठन है जो धरातल पर उतरकर पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ता है।
उपमुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा, देवेंद्र मिश्रा ने देश भर के पत्रकारों को एक मंच पर लाकर ऐतिहासिक काम किया है। संगठन द्वारा उठाई गई सभी मांगों को हम गंभीरता से संज्ञान में ले रहे हैं और इन्हें संबंधित पटल तथा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। हमारी सरकार पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। वहीं, केजीएमयू की कुलपति पद्मश्री डॉ. सोनिया नित्यानंद ने देवेंद्र मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने देश के कोने-कोने से आए पत्रकारों के सुख-दुख को साझा कर उन्हें एक माला में पिरोने का सराहनीय कार्य किया है। इस राष्ट्रीय समारोह का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा सुनिश्चित करना और निडरता से काम करने वाले जमीनी पत्रकारों का हौसला बढ़ाना था। इस कड़ी में सोनभद्र जिले की पूरी टीम को उनके उत्कृष्ट और जुझारू कार्यों के लिए मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और उपस्थित मंत्रियों ने सोनभद्र टीम के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संतोष साहनी (जिलाध्यक्ष, सोनभद्र) अजीत प्रताप सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रभारी, सोनभद्र) अमरदीप सिंह (महासचिव) अरविंद गुप्ता (विधिक सलाहकार)
अरविंद कुशवाहा (आईटी सेल प्रभारी) दिलीप दत्ता (सचिव) राजू चौधरी (संगठन महामंत्री) विकास अग्रहरि (संगठन महामंत्री) कुमार सौरभ सिंह (सचिव) मुकेश भारती (सचिव)सोनभद्र की टीम को प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर यह बड़ा सम्मान मिलने से जिले के समस्त पत्रकार साथियों, बुद्धिजीवियों और शुभचिंतकों ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने इसे पूरी टीम की एकजुटता, ईमानदारी और जमीनी मेहनत का प्रतिफल बताया है

Views: 16
crime helth latest news news Politics Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleपलानी प्रीमियर लीग क्रिकेट टुर्नामेंट प्रतियोगिता में अख्तियारपुर विजयी
Next Article सोनभद्र में मौसम विभाग का अलर्ट 29-30 मई को भारी आंधी-तूफान और आसमानी बिजली की आशंका, DM चर्चित गौड़ के निर्देश पर युद्ध स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू

Related Posts

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप, जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Tuesday, 2 June 2026, 16:40 IST2 Mins Read

बढ़ती बिजली, पेट्रोल-डीजल दरों से फर्नीचर व्यापार मंदी की आशंका में, वाराणसी फर्नीचर मंडल ने जताई चिंता

Tuesday, 2 June 2026, 15:15 IST2 Mins Read

वाराणसी टूरिज्म संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Tuesday, 2 June 2026, 15:06 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.