वाराणसी लोहता के शिकायतकर्ता द्वारा 112 पर बार बार खनन संबंधित सूचना दी जाने के बावजूद पीआरवी मौके पर नहीं पहुंची ना ही शिकायतकर्ता से अभी तक कोई संपर्क किया गया। लोहता थाना क्षेत्र स्थित सिरसा ग्राम रात्रि 12 बजे से खनन हो रहा था साथ ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर के शोर जब ग्रामीण परेशान हुए तो उन्होंने 112 डॉयल करके अपनी समस्या बताई परंतु पीआरवी द्वारा उनको संपर्क नहीं किया गया जिसके पश्चात ग्रामीणों द्वारा खनन में शामिल ट्रैक्टर और जेसीबी को बंद कराया गया।जिसके बाद खनन में सम्मिलित लोगों द्वारा किसी प्रकार जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए ग्रामीण द्वारा खनन की सूचना थानाध्यक्ष को भी दी गई।
क्षेत्र में खनन जोरो पर
ग्रामीणों का आरोप है की क्षेत्र में खनन जोरो पर है। रात में ट्रैक्टर की तेज आवाज से भी ग्रामीण परेशान है इसकी शिकायत भी की जा चुकी है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है।
नए थानाध्यक्ष से कार्यवाही की आस
क्षेत्र के ग्रामीणों को अब नए थाना प्रभारी से खनन के ऊपर कार्यवाही की उम्मीद की जा रही है पीआरवी द्वारा शिकायतकर्ता का जवाब ना मिलना कही ना कही विभाग का भी मिलीभगत होना माना जा सकता है.!

