वाराणसी के वरुणा पुल नदेसर स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन लोक निर्माण विभाग में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश का मासिक बैठक संपन्न हुआ बैठक की अध्यक्षता संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर आनंद लाल एवं संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह द्वारा किया गया बैठक में वरिष्ठ नागरिकों पेंशनरों के ज्वलंत व सामाजिक समस्याओं पर संगठन की मजबूती व वित्तीय स्थिति पर सघन विचार किया गया एवं वक्ताओं ने संगठन के सदस्यों की संख्या बढ़ाने वित्तीय स्थिति को सुधार करने हेतु आर्थिक सहयोग व अपने-अपने निवास स्थान के पास के पेंशनर्स को जागृत करते हुए सदस्य बनाने तथा उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु आवाहन किया जिला मंत्री द्वारा संचालन के मध्य सदस्यों को सक्रिय रहने संस्था के प्रति समर्पित एवं अपनी-अपनी समस्याओं के निवारण हेतु जागरूक करने को कहा एवं शासन एवं प्रशासन से वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व में दी जा रही सुविधाओं रेल यात्रा किराया में 50% छूट राजकीय बसों में सीट आरक्षण राशि करण की वसूली अवधि 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष करने एवं कोषागार में नव निर्मित पेंशनर्स कच्छ का शीघ्र लोकार्पण करने अस्पतालों में चिकित्सकों को दिखाने व वरीयता सभी पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की परिधि में लाने एवं संस्तुतियों को सभी पेंशनों पर लागू करने की मांग की इस माह पेंशन समय से भेजने हेतु कोषागार को धन्यवाद दिया गया बैठक में इंजीनियर संजय कुमार श्रीवास्तव के आर शास्त्री उमेश बहादुर सिंह बंसीलाल जायसवाल इंजीनियर अशोक सिंह दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव सुभाष सिंह इंजीनियर यह सी बी सिंह रमेश तिवारी पूजन पाल संत लाल यादव इंजीनियर आरके सिंह संरक्षक के आर शास्त्री शिवमंगल यादव जयराज बहादुर सिंह आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे
Previous Articleएग्री स्टैक: भारत की डिजिटल कृषि क्रांति- डॉ. देवेश चतुर्वेदी
Related Posts
Add A Comment

