सुखपुरा (बलिया)। करनई स्थित वाटर पार्क में नहाने के दौरान हुए पुराने विवाद को लेकर गुरुवार को थाना सुखपुरा पहुंचे दो पक्षों के बीच थाने में ही कहासुनी और हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर दोनों पक्षों के 12 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष आपसी विवाद को लेकर थाना सुखपुरा पहुंचे थे। जनसुनवाई के दौरान दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए और मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट की आशंका उत्पन्न हो गई। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 12 लोगों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत हिरासत में लिया और बाद में उन्हें सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह एवं आरक्षी दिनबंधु यादव ने की।
वाटर पार्क के पुराने विवाद को लेकर थाने में भिड़े दो पक्ष, 12 लोग गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

