(गाजीपुर) : वादकारी उत्थान समिति ने बुधवार को तहसील संबंधित समस्याओं को लेकर तीन सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम मनोज पाठक को सौंपा।चेताया कि यदि समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो समिति धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा।एसडीएम ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वाशन दिया।
एसडीएम को समिति के सचिव अश्वनी कुमार राय ने पत्रक सौंप मांग किया कि तहसील में राजस्व न्यायालयों के संचालन प्रतिदिन हो साथ ही आदेश में सुरक्षित पत्रावलियों का निस्तारण व आदेश 14 दिनों में सुनिश्चित हो।तहसील परिसर में आने वाले वादकारियों के लिए पानी व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था किया जाय।पत्रक सौंपने वालों में अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय,धर्मेंद्र यादव,सुखराज पासवान,अंजनी राय, भरोस यादव सहित अन्य लोग रहे।
Related Posts
Add A Comment

