वाराणसी जनसुनवाई में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 2 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष प्रकरणों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने का दिया निर्देश प्राप्त प्रकरणों में सबसे ज्यादा जमीनी से संबंधित मामलों आए इसके अतिरिक्त महिला उत्पीड़न,नौकरी के नाम पर पैसा लिए जाने मकान पर अवैध कब्जा का मामला रहा अत्यधिक अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी दिया गया!
बैठक में रवि शंकर सिंह सिटी मजिस्ट्रेट,नम्रता श्रीवास्तव,अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र,रशीदा बेगम वरिष्ठ सहायक,रेखा श्रीवास्तव,प्रियंका राय हब फॉर वूमेन एम्पावरमेंट वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रबंधक रश्मि दुबे,केस वर्कर शालिनी पाण्डेय,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पी.एल.वी.स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग,श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा पिछड़ा कल्याण विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

