सोनभद्र (08 जून, 2026) सोनभद्र जनपद के नगरीय निकायों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के कायाकल्प के लिए जिला प्रशासन ने बड़े कदम उठाए हैं। सोमवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में वंदन योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न नगर पंचायतों द्वारा लाए गए प्रस्तावों पर गहन मंथन किया गया और जिले में एक आधुनिक ऑडिटोरियम तथा स्मार्ट रोड निर्माण की योजना को हरी झंडी दी गई।
बैठक के दौरान नगर पंचायत घोरावल, दुद्धी, पिपरी, रेनुकूट एवं चुर्क-घुर्मा के अधिशासी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।
इन प्रस्तावों में विभिन्न मंदिरों और पौराणिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भव्य यात्री शेड का निर्माण, बड़े हॉल्स (सभागार) का विकास, सुगम संपर्क मार्गों (सड़कों) का निर्माण, अन्य बुनियादी अवस्थापना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), सुविधाओं का विस्तार शामिल है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आए हुए प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश दिए कि चयनित ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों पर केवल बुनियादी सुविधाएं ही न खड़ी की जाएं, बल्कि शासनादेश के अनुरूप उनके सौंदर्यीकरण (ब्यूटीफिकेशन) पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। वास्तुविदों (आर्किटेक्ट्स) से तत्काल परामर्श लें और तीन दिन के भीतर इन प्रस्तावों को और अधिक प्रभावी व आकर्षक बनाकर प्रस्तुत करें। यदि बजट की कमी आड़े आती है, तो सीएसआर (CSR) फंड, विधायक निधि या अन्य मदों से धनराशि का समन्वय कर इसे पूरा किया जाए।(जिलाधिकारी चर्चित गौड़) धार्मिक स्थलों के साथ-साथ जिला मुख्यालय के नगरीय क्षेत्र को आधुनिक लुक देने की तैयारी भी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) को निर्देशित किया है कि नगर पालिका परिषद सोनभद्र क्षेत्र में एक आधुनिक ऑडिटोरियम (सभागार) और स्मार्ट रोड के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि और सड़क का तत्काल चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं और जनसुविधाओं को ध्यान में रखकर यह कार्ययोजना बनाई जाए ताकि नागरिकों को विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। विकास कार्यों की इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य रूप से
अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)
विभिन्न नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी (EO) व अवर अभियंता (JE)
लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी
उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रतिनिधि
सूचना विभाग एवं पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सोनभद्र का बदलेगा स्वरूप वंदन योजना से संवरेंगे धार्मिक स्थल आधुनिक ऑडिटोरियम और स्मार्ट रोड के लिए जमीन तलाशने के निर्देश
Related Posts
Add A Comment

