Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोनभद्र में हाई अलर्ट अभिसूचना विभाग ने रेलवे स्टेशन और इको पॉइंट पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

Friday, 14 August 2026, 19:56 IST

सोनभद्र शाहगंज पुलिस की साइबर टीम की बड़ी कामयाबी, ठगी के ₹19,500 आवेदक के खाते में कराए वापस

Friday, 14 August 2026, 19:54 IST

सोनभद्र ओबरा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.5 किलो से अधिक गांजे व नगदी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Friday, 14 August 2026, 19:52 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सोनभद्र में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस त्रासदी में जान गंवाने वालों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सोनभद्र

सोनभद्र में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस त्रासदी में जान गंवाने वालों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

adminBy adminFriday, 14 August 2026, 18:29 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह। देश के विभाजन की भीषण त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन की असहनीय पीड़ा झेलने वाले लाखों लोगों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार एवं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की गरिमामयी मौजूदगी रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर विभाजन की त्रासदी का शिकार हुए निर्दोष लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि देश का विभाजन भारतीय इतिहास की अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक घटनाओं में से एक रहा है। उस दौर में असंख्य परिवारों ने अपनों को खोया और बेघर होकर विस्थापन का दर्द झेला। उन्होंने कहा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन सभी विस्थापितों और मृतकों के त्याग व बलिदान को नमन करने का अवसर है। इस ऐतिहासिक त्रासदी से हमें यही सीख मिलती है कि आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता ही किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। हमें जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के भेदों से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ एकजुट रहना होगा। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि इतिहास की यह पीड़ा हमें विभाजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सौहार्द का वास्तविक महत्व समझाती है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता के लिए दिए गए कुर्बानियों से अवगत कराना हम सभी का दायित्व है। समाज में शांति, सहिष्णुता और आपसी भाईचारे की भावना को अक्षुण्ण बनाए रखना ही अमर बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस स्मृति सभा में जिले के तमाम उच्चाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से जागृति अवस्थी (मुख्य विकास अधिकारी, सोनभद्र) ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया (जिला समाज कल्याण अधिकारी) जय राम सिंह (जिला विद्यालय निरीक्षक) सुधांशु शेखर शर्मा (अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी) राजेश कुमार भारती (सहायक पर्यटन अधिकारी) विनय कुमार सिंह (अपर जिला सूचना अधिकारी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण एवं विद्यालयी छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने देश की अखंडता, संप्रभुता, सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द को सदैव बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

Views: 11
crime latest news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Article12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की बैठक
Next Article सोनभद्र में अनियंत्रित होकर तालाब में पलटा स्कूली बच्चों से भरा वाहन आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोनभद्र में हाई अलर्ट अभिसूचना विभाग ने रेलवे स्टेशन और इको पॉइंट पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

Friday, 14 August 2026, 19:56 IST

सोनभद्र शाहगंज पुलिस की साइबर टीम की बड़ी कामयाबी, ठगी के ₹19,500 आवेदक के खाते में कराए वापस

Friday, 14 August 2026, 19:54 IST

सोनभद्र ओबरा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.5 किलो से अधिक गांजे व नगदी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Friday, 14 August 2026, 19:52 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोनभद्र में हाई अलर्ट अभिसूचना विभाग ने रेलवे स्टेशन और इको पॉइंट पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

Friday, 14 August 2026, 19:56 IST

सोनभद्र शाहगंज पुलिस की साइबर टीम की बड़ी कामयाबी, ठगी के ₹19,500 आवेदक के खाते में कराए वापस

Friday, 14 August 2026, 19:54 IST

सोनभद्र ओबरा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.5 किलो से अधिक गांजे व नगदी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Friday, 14 August 2026, 19:52 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.