सोनभद्र (28 जुलाई 2026)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में जनपद सोनभद्र में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2026-27 की प्रारंभिक तैयारियाँ आधिकारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई हैं। निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर जनशक्ति प्रबंधन (Human Resource Management) की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु विभिन्न स्तरों पर योग्य व अनुभवी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की जानी है।
इसके अंतर्गत मुख्य रूप से निम्नलिखित व्यवस्थाओं हेतु कार्मिकों की नियुक्ति की जाएगी।नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी
उड़न दस्ता टीम (Flying Squad Team – FST) स्थायी निगरानी टीम (Static Surveillance Team – SST),
वीडियो निगरानी एवं अवलोकन टीम (VST / Viewing Team), ईवीएम मास्टर ट्रेनर्स (EVM Master Trainers), जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट/अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन दायित्वों के संपादन हेतु जनपद के सभी शासकीय/अर्धशासकीय विभागों में कार्यरत ऐसे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची मांगी गई है, जिनका ग्रेड पे ₹4200 (पे-मैट्रिक्स लेवल-6) अथवा उससे अधिक है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपने-अपने विभागों के अर्ह कार्मिकों का पूर्ण विवरण
हार्ड कॉपी के रूप में तथा
एक्सेल शीट (सॉफ्ट कॉपी) में अनिवार्य रूप से 06 दिवस के भीतर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सॉफ्ट कॉपी निर्धारित ई-मेल आईडी adeo-son@nic.in पर प्रेषित की जाएगी, ताकि निर्वाचन संबंधी डेटाबेस को समयबद्ध तरीके से अपडेट कर नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी की जा सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि समयसीमा का कड़ाई से अनुपालन किया जाए और किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोनभद्र विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2026-27 की तैयारियाँ शुरू कार्मिकों का ब्योरा 6 दिनों में उपलब्ध कराने के निर्देश
Related Posts
Add A Comment

