सोनभद्र (28 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में आयोजित विश्व कल्याण शांति महायज्ञ एवं श्री राम कथा के अलौकिक व सफल आयोजन के उपरांत विश्व हिंदू महासंघ धर्माचार्य प्रकोष्ठ (सोनभद्र) के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पहाड़ी बाबा ने सभी रामभक्तों, श्रद्धालुओं, आयोजकों और सहयोगियों के प्रति अपना हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है। शिवकुमार पहाड़ी बाबा ने कहा कि प्रभु श्री राम की कृपा और आम जनमानस के अटूट सहयोग से ही यह दिव्य एवं भव्य आयोजन सफलतापूर्व संपन्न हो सका। कथा व्यास के श्रीमुख से प्रवाहित हुई रामकथा की अमृतधारा और महायज्ञ की आहुतियों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी पूरी आयोजन समिति, दूर-दराज से पधारे साधु-संतों, समाजसेवियों तथा दिन-रात सेवा में लगे कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापन किया। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष ने घोषणा करते हुए कहा कि सनातन धर्म के संवर्धन, लोक कल्याण और विश्व शांति की भावना को जागृत रखने के लिए सोनभद्र की पावन धरा पर भविष्य में भी इस प्रकार के वृहद धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर कराया जाता रहेगा। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अपील की कि वे धर्म और समाज सेवा के कार्यों में इसी प्रकार अपनी सहभागिता बनाए रखें।
सोनभद्र विश्व कल्याण शांति महायज्ञ एवं श्री राम कथा के सफल आयोजन पर पहाड़ी बाबा ने जताया आभार
Related Posts
Add A Comment

