सोनभद्र । बारिश के मौसम के दस्तक देते ही संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकने और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के लिए जनपद सोनभद्र में स्वास्थ्य और पंचायती राज विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के कड़े निर्देशानुसार जिले में 1 जुलाई 2026 से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई 2026 से दस्तक अभियान का संचालन किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत ग्रामीण अंचलों में साफ-सफाई, जलभराव की समस्या से निपटारे और गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों की खोज का कार्य बेहद आक्रामक तरीके से चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के उच्च जोखिम (हाई रिस्क) वाले गांवों को चिन्हित कर एक विशेष माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत संवेदनशील गांवों में विशेष साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से स्थानीय ग्राम प्रधान, सफाईकर्मी,
पंचायत सहायक,आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आपसी समन्वय बनाकर पूरी सक्रियता के साथ जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। यह संयुक्त टीम ग्रामीणों के बीच जाकर उन्हें संक्रामक बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक कर रही है। मच्छरों के पनपने वाले ठिकानों को खत्म करने और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए धरातल पर निम्नलिखित प्रमुख कार्य किए जा रहे हैं।बारिश के पानी से नालियां चोक न हों, इसके लिए नियमित सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। सड़कों और घरों के किनारे उगी जंगली झाड़ियों की छंटाई की जा रही है ताकि मच्छरों व जहरीले जंतुओं का खतरा कम हो सके। दूषित जल से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए गांव-गांव में खराब या दूषित पानी देने वाले हैंडपंपों को चिन्हित कर उनके सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें हर घर के दरवाजे पर दस्तक दे रही हैं। इस स्क्रीनिंग के दौरान मुख्य रूप से बुखार (मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार)कुष्ठ रोग,फाइलेरिया ,क्षय रोग (टीबी), के लक्षण वाले संभावित रोगियों की पहचान की जा रही है। चिन्हित किए गए मरीजों का विवरण तैयार कर उन्हें तत्काल नजदीकी प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC/CHC) पर उपचार के लिए भेजा जा रहा है, ताकि समय रहते गंभीर बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें, उबला हुआ पानी पीएं और जांच के लिए आने वाली स्वास्थ्य टीमों का पूरा सहयोग करें।
सोनभद्र संचारी रोग और दस्तक अभियान के तहत गांवों में जंग जारी साफ-सफाई और बीमारी नियंत्रण पर विशेष जोर
Previous Articleपिपरी पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा, करीब 3 किलो अवैध गांजा बरामद
Related Posts
Add A Comment

