श्रीमान पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद भदोही में गुम हुये मोबाईल फोनों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही पुलिस द्वारा आम जन मानस के गुम/खोये हुए 105 मोबाईल फोन कीमत करीब ₹17,85,000 (सत्रह लाख पचासी हजार रुपये मात्र) बरामद कर मोबाईल स्वामियों को सुपुर्द किया गया। श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के दिशा-निर्देशन में जनपद भदोही में गुम हुये मोबाईल फोनों की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम जनमानस के गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाना है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को (CEIR) पोर्टल के प्रभावी उपयोग के माध्यम से गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी को और अधिक तीव्र करने हेतु पोर्टल, जनसुनवाई, डायल 112 इत्यादि माध्यम से शिकायत प्राप्त होते ही तुरंत CEIR पोर्टल पर मोबाइल का IMEI नंबर और संबंधित जानकारी दर्ज कर,पोर्टल से प्राप्त ट्रेसबिलिटी डिटेल्स, जैसे सिम नंबर और लोकेशन, का गहन विश्लेषण कर त्वरित कार्यवाही करते हुए नियमित समीक्षा और फॉलो-अप करते हुए अधिक से अधिक मोबाइलों की बरामदगी करने हेतु निर्देश दिए गए हैं । जनपद भदोही के अधीनस्थ थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा पोर्टल, जनसुनवाई, डायल 112 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर सतत प्रयास करके कुल 105 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग ₹17,85,000 (सत्रह लाख पचासी हजार रुपये मात्र) है।
आज दिनांक 21.05.2026 को इन बरामद मोबाइल फोनों को रिजर्व पुलिस लाईन ज्ञानपुर सभागार में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा उनके स्वामियों को सौंपा गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर मोबाईल स्वामियों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक भदोही व जनपदीय पुलिस टीम को धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

