अभोली : भदोही विकासखंड के परऊपुर गांव में स्थित एग्री जंक्शन किसान सेवा केंद्र का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने किया बिक्री एवं स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया एवं स्टाक चेक किया जहां पर 390 बोरी डीएपी 1676 बोरी यूरिया उपलब्ध पाया गया मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले कृषकों को ही फार्मर आईडी देखकर खाद का वितरण किया जाए किसी भी प्रकार की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी किसान अफवाह से दूर रहें खाद की कमी नहीं होने पाएगी
एग्री जंक्शन किसान सेवा केंद्र के प्रभारी रामेश्वर सिंह ने कहा कि अभी खाद की मांग नहीं है खाद हमारे सेंटर पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है सभी किसान भाइयों को फार्मर आईडी देखकर ही खाद दी जा रही है उनके खेत के रकबा एवं बोई गई फसल के अनुसार ही खाद का वितरण किया जा रहा है कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है कहीं भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं आ रही है खाद की बिक्री और उपलब्धता की मॉनिटरिंग रोज की जा रही है निरीक्षण में सब कुछ सही पाया गया मौके पर राघवेंद्र सिंह राम सिंह अंकित सिंह नन्हेंलाल सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।
परऊपुर गांव में स्थित एग्री जंक्शन किसान सेवा केंद्र का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी ने किया
Related Posts
Add A Comment

