हापुड़ (मनीष कुमार) महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ के आदेशानुसार लागू ‘स्कीम नं-05’ के अनुपालन में, अग्नि सुरक्षा को लेकर एक व्यापक अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्य अग्निशमन अधिकारी के कुशल निर्देशन में विभिन्न अग्निशमन केंद्र प्रभारियों द्वारा संचालित किया गया इस विशेष अभियान के तहत जनपद में संचालित विभिन्न होटलों, रेस्तरां, क्लबों और ढाबों में सघन फायर ऑडिट किया गया, साथ ही वहां स्थापित अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता को परखा गया अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित नामचीन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई और वहां ईवैक्यूएशन (निकासी) ड्रिल का आयोजन किया गया:
हापुड़ क्षेत्र में ग्रीन होटल और उदय होटल एंड रेस्टोरेंट पिलखुवा क्षेत्र डोमिनोज पिज्जा योर्स पिज्जा और रोम्स पिज्जा रेस्टोरेंट्स गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र शिवा ढाबा (मामा यादव, अठसैनी और बिस्मिल्लाह ढाबा ग्राम सरूरपुर फायर ब्रिगेड की टीमों ने इन सभी संस्थानों में कार्यरत प्रबंधन और कर्मचारियों को आग से बचाव के व्यावहारिक उपाय सिखाए कर्मियों को अग्निशमन उपकरणों को चलाने की लाइव ट्रेनिंग दी गई आपात स्थिति या अग्नि दुर्घटना के दौरान खुद को और वहां मौजूद ग्राहकों को सुरक्षित बाहर कैसे निकालें, इसकी मॉकड्रिल कराई गई सभी संचालकों को पर्याप्त निकास मार्ग (Exit Routes) और वेंटिलेशन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए।
”सभी संस्थानों के प्रबंधन को अग्नि सुरक्षा के समस्त उपायों को हमेशा स्थापित और चालू हालत में रखने के निर्देश दिए गए हैं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में यह साफ कर दिया गया है कि जिन भी व्यावसायिक भवनों या प्रतिष्ठानों में अग्निशमन मानक अधूरे पाए गए हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस निर्गत किया जा रहा है। निर्धारित समयावधि के भीतर यदि मानक पूरे नहीं किए गए, तो संबंधित संस्थान के खिलाफ सख्त वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी जांच के साथ-साथ अग्निशमन विभाग द्वारा आमजन और व्यापारियों की सुविधा के लिए नजदीकी अग्निशमन केंद्रों के संपर्क नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया। विभाग ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या आग लगने की घटना होने पर तत्काल बिना समय गंवाए नजदीकी फायर स्टेशन को सूचित करें ताकि जन-धन की हानि को रोका जा सके।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में होटलों और ढाबों पर चलाया चेकिंग अभियान कमियां मिलने पर जारी होंगे नोटिस
Previous Articleजेएमएस आईटी कॉलेज में विशाल रोजगार मेले का आयोजन, 35 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा
Next Article जलजमाव को लेकर छात्र नेता ने सौंपा पत्रक
Related Posts
Add A Comment

