Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » आईजीआरएस में लापरवाही पर डीएम चर्चित गौड़ का बड़ा चाबुक जल निगम (ग्रामीण) के पूरे स्टाफ का वेतन रोका, तहसीलदार दूद्धी को कारण बताओ नोटिस
सोनभद्र

आईजीआरएस में लापरवाही पर डीएम चर्चित गौड़ का बड़ा चाबुक जल निगम (ग्रामीण) के पूरे स्टाफ का वेतन रोका, तहसीलदार दूद्धी को कारण बताओ नोटिस

adminBy adminMonday, 8 June 2026, 19:56 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सोनभद्र (08 जून, 2026)। जनता की समस्याओं के निस्तारण में ढुलमुल रवैया और खानापूर्ति करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सोनभद्र जिला प्रशासन ने अब बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण में घोर लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण), सोनभद्र के अधिशासी अभियंता (EE) से लेकर पूरे स्टाफ का जून-2026 का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। इसके साथ ही तहसील दूद्धी में खराब प्रदर्शन पर तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार स्थित जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान समीक्षा में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि कई विभागों के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता की समस्या का धरातल पर समाधान किए बिना और उनकी संतुष्टि प्राप्त किए बगैर ही पोर्टल पर भ्रामक या खानापूर्ति वाली आख्या (रिपोर्ट) अपलोड कर संदर्भों को बंद (निस्तारित) कर दिया। इसके चलते पोर्टल पर असंतुष्ट फीडबैक की संख्या लगातार बढ़ रही थी। शासन और मंडल स्तर से लगातार मिल रहे कड़े निर्देशों के बावजूद इस लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने दो टूक कहा आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतकर्ता से सीधे संवाद स्थापित कर उसकी संतुष्टि सुनिश्चित करने की स्पष्ट व्यवस्था है। इसके बावजूद नियमों का अनुपालन न करना अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। असंतुष्ट फीडबैक में निरंतर वृद्धि शासन की मंशा के बिल्कुल विपरीत है और यह पदीय दायित्वों के प्रति घोर उदासीनता व लापरवाही का द्योतक है। (जिलाधिकारी चर्चित गौड़) समीक्षा में उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), सोनभद्र की स्थिति सबसे खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल कड़ा एक्शन लिया। उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियन्ता ,
सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता , सहित समस्त स्टाफ,के माह जून-2026 के वेतन आहरण (Salary) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए। डीएम ने साफ चेतावनी दी है कि यदि असंतुष्ट फीडबैक में सुधार नहीं हुआ, तो सीधे उत्तरदायित्व तय करते हुए अधिकारियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई और निलंबन की संस्तुति शासन को भेज दी जाएगी। जल निगम के अलावा तहसील दूद्धी के अंतर्गत भी जन शिकायतों के निस्तारण में भारी शिथिलता और लापरवाही पकड़ी गई। जिलाधिकारी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए तहसीलदार दूद्धी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं कि क्यों न उनके खिलाफ इस लापरवाही के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। प्रशासन का कड़ा संदेश
जिलाधिकारी ने जिले के सभी विभागध्यक्षों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा औपचारिकता (खानापूर्ति) किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण धरातल पर दिखना चाहिए।

Views: 23
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसोनभद्र 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, जिलाधिकारी ने कहा- पूर्व चरण की कमियों को दूर कर लक्ष्य हासिल करें
Next Article सोनभद्र का बदलेगा स्वरूप वंदन योजना से संवरेंगे धार्मिक स्थल आधुनिक ऑडिटोरियम और स्मार्ट रोड के लिए जमीन तलाशने के निर्देश

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.