Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

मेधावी छात्रों का सम्मान कर डीएम ने बढ़ाया उत्साह, हरिवल्लमपुर चौपाल बनी प्रेरणा का केंद्र

Wednesday, 17 June 2026, 20:29 IST

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ में किया दर्शन-पूजन

Wednesday, 17 June 2026, 20:28 IST

वादकारी उत्थान समिति के सदस्यों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

Wednesday, 17 June 2026, 20:24 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » 35 वर्षों से जलजमाव की मार झेल रहे मंगई क्षेत्र के किसान, किसान दिवस पर सीडीओ से लगाई न्याय की गुहार।।
गाजीपुर

35 वर्षों से जलजमाव की मार झेल रहे मंगई क्षेत्र के किसान, किसान दिवस पर सीडीओ से लगाई न्याय की गुहार।।

adminBy adminWednesday, 17 June 2026, 18:02 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर (राजापुर)किसान दिवस के अवसर पर मंगई नदी से जुड़ी दशकों पुरानी और हजारों किसानों के जीवन को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या एक बार फिर प्रशासन के समक्ष उठाई गई। सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान हितैषी मृत्युंजय राय (राजापुर) ने मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर मंगई नदी में शारदा सहायक नहर का पानी छोड़े जाने से उत्पन्न हो रही जलजमाव की समस्या, किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान तथा अवैध मत्स्य गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।।

ज्ञापन में बताया गया कि पिछले लगभग 35 वर्षों से मंगई नदी में शारदा सहायक नहर का पानी छोड़े जाने के कारण गाजीपुर जनपद की मोहम्मदाबाद विधानसभा (378), जहूराबाद विधानसभा (377) तथा बलिया जनपद की फेफना विधानसभा (360) के अंतर्गत आने वाले करईल क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर उपजाऊ कृषि भूमि रबी फसलों की बुवाई के समय तक जलमग्न रहती है। यह स्थिति किसानों के लिए किसी मानव निर्मित आपदा से कम नहीं है।।

मृत्युंजय राय ने कहा कि देश की बड़ी-बड़ी नदियां बरसात के बाद अपने प्राकृतिक प्रवाह क्षेत्र में लौट जाती हैं, लेकिन मंगई नदी में कृत्रिम रूप से छोड़ा जाने वाला पानी अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर तक खेतों में जलभराव की स्थिति बनाए रखता है। परिणामस्वरूप किसान समय से गेहूं, चना, मसूर, सरसों एवं अन्य रबी फसलों की बुवाई नहीं कर पाते। विलंब से की गई बुवाई के कारण फसलों को पर्याप्त विकास अवधि नहीं मिलती और बदलते मौसम तथा बढ़ते तापमान के चलते उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होता है।।

उन्होंने बताया कि देर से बोई गई फसलों में फूल आने के समय अत्यधिक तापमान पड़ने से फूल झड़ जाते हैं, फलियों में दाना नहीं बनता तथा किसानों की लागत बार-बार डूब जाती है। इससे क्षेत्र के किसान आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं। लगातार नुकसान झेलने के कारण किसान कर्ज के बोझ तले दब रहे हैं, युवाओं का पलायन बढ़ रहा है और खेती से मोहभंग की स्थिति पैदा हो रही है।।

ज्ञापन में इस बात पर भी चिंता व्यक्त की गई कि किसानों द्वारा वर्षों से समस्या उठाए जाने के बावजूद आज तक इसका कोई स्थायी एवं वैज्ञानिक समाधान नहीं किया गया। कई बार प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों का दावा किया जाता है, लेकिन वास्तविक रूप से प्रभावित किसानों को न तो पर्याप्त मुआवजा मिल पाता है और न ही फसल क्षति का समुचित आकलन किया जाता है। यहां तक कि विलंबित बुवाई एवं फसल नुकसान के बावजूद अनेक किसान सरकारी सहायता से वंचित रह जाते हैं।।

मृत्युंजय राय ने प्रशासन का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया कि बरसात के दौरान मंगई नदी में बढ़े जलस्तर का फायदा उठाकर कुछ मत्स्य माफिया नदी के प्राकृतिक बहाव को अवरुद्ध कर अवैध रूप से मछली पकड़ने का कार्य करते हैं। नदी में अवैध बांधन और जाल लगाने से जलनिकासी प्रभावित होती है, जिससे खेतों में जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाती है। उन्होंने ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध समय रहते धारा 107/116 के तहत पाबंद किए जाने तथा नियमों के उल्लंघन पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि मंगई नदी एवं उससे प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वेक्षण कराया जाए, जलजमाव के वास्तविक कारणों का वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाए, किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित क्षतिपूर्ति दिलाई जाए तथा नदी की जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।।

किसान दिवस पर उठाई गई इस मांग को क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी पीड़ा और संघर्ष की आवाज बताते हुए मृत्युंजय राय ने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले वर्षों में कृषि उत्पादन, किसानों की आर्थिक स्थिति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर इसका और गंभीर प्रभाव पड़ेगा।।

मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विभागों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।।

Views: 7
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleकरोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, राजघराना बिल्डर पर गंभीर सवाल; शिकायतों के बावजूद चुप रहा राजस्व विभाग
Next Article मरदह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार

Related Posts

मेधावी छात्रों का सम्मान कर डीएम ने बढ़ाया उत्साह, हरिवल्लमपुर चौपाल बनी प्रेरणा का केंद्र

Wednesday, 17 June 2026, 20:29 IST

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ में किया दर्शन-पूजन

Wednesday, 17 June 2026, 20:28 IST

वादकारी उत्थान समिति के सदस्यों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

Wednesday, 17 June 2026, 20:24 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

मेधावी छात्रों का सम्मान कर डीएम ने बढ़ाया उत्साह, हरिवल्लमपुर चौपाल बनी प्रेरणा का केंद्र

Wednesday, 17 June 2026, 20:29 IST

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ में किया दर्शन-पूजन

Wednesday, 17 June 2026, 20:28 IST

वादकारी उत्थान समिति के सदस्यों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

Wednesday, 17 June 2026, 20:24 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.