निगोहां। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल कार्यालय पर रविवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ललित कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए। इस दौरान योग के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा गया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर एवं मन दोनों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
योग कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य दीपू बाजपेई, शिक्षक देवानंद शुक्ला, शक्ति केंद्र संयोजक प्रभाकर सिंह, मंडल महामंत्री प्रांशु चौरसिया, अमर बहादुर सिंह, दिनेश सैनी, नवीन मिश्रा, संदीप सिंह, भवरेश्वर चौरसिया, तेजस सिंह, शिखर सिंह, विराट सिंह, दिलीप तिवारी, सज्जन सिंह, मनोज वर्मा, हरि प्रताप रावत, लवकुश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को फल, दही एवं जलेबी का नाश्ता वितरित किया गया। इस अवसर पर नियमित योग कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

