बांसडीह (बलिया)। बांसडीह थाना पुलिस ने लूट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 21/2026 से संबंधित वांछित आरोपी चन्दन कुमार सिंह (32) पुत्र विजय शंकर सिंह, निवासी सुल्तानपुर टोला बाजार, थाना बांसडीह को शनिवार दोपहर करीब 12:10 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना बांसडीह में धारा 238(बी), 3(5) एवं 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अजय मौर्य तथा रिजर्व कांस्टेबल उदयनारायण शामिल रहे।

