ओबरा/सोनभद्र (ब्यूरो – दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स)। विश्व हिंदू महासंघ नगर इकाई ओबरा की अति महत्वपूर्ण मासिक बैठक स्थानीय क्षेत्र में अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन तथा स्थानीय जनहित के मुद्दों को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच विस्तृत और गंभीर मंथन किया गया। इस मासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन पटेल एवं प्रदेश मंत्री सत्यप्रकाश पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रांतीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के सिद्धांतों और पूज्य महाराज जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इसके साथ ही, महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने जिले में संगठन की सक्रियता को और तेज करने पर बल दिया। बैठक में प्रिंट मीडिया के जिलाध्यक्ष चन्दन सोनी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगठन की रचनात्मक गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से समाज के सामने लाने की बात कही। बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित खरवार संघ के अध्यक्ष नन्दकेश्वर सिंह खरवार ने भी अपने विचार साझा करते हुए सामाजिक समरसता और एकता पर जोर दिया। ओबरा नगर इकाई की इस मासिक बैठक को सफल बनाने में स्थानीय पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से मनोज चौहान(जिला उपाध्यक्ष), अमित तिवारी, शंकर सोनी, धर्मशीला देवी, रीमा देवी,अमित तिवारी,शंकर सोनी,
सहित संगठन के अन्य कई सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के समापन सत्र में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ओबरा नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और ग्रामीण इलाकों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही, स्थानीय स्तर पर गरीबों की सहायता, सेवा कार्यों और गौ-सेवा जैसे महत्वपूर्ण प्रकल्पों को और अधिक गति दी जाएगी। प्रांतीय पदाधिकारियों ने ओबरा इकाई के सक्रिय प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यही समर्पण संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
विश्व हिंदू महासंघ नगर इकाई ओबरा की मासिक बैठक संपन्न संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
Related Posts
Add A Comment

