गाजीपुर, 10 जुलाई 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मरदह पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को बरही चट्टी स्थित इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मरदह पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 0117/2026 में वांछित चल रहे अभियुक्त भानू प्रताप चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि वह पीड़िता को लगातार परेशान कर रहा था। इस संबंध में थाना मरदह पर मुकदमा संख्या 203/2026 धारा 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भानू प्रताप चौहान (31 वर्ष) पुत्र नन्दलाल चौहान, निवासी ग्राम बिजौरा, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आपराधिक विवरण:
मुकदमा संख्या 0117/2026, धारा 69, 138, 115(2), 352, 351(2) बीएनएस व धारा 67 आईटी एक्ट, थाना मरदह।
मुकदमा संख्या 203/2026, धारा 352, 351(3) बीएनएस, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर।
युवती को परेशान करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, मरदह पुलिस की कार्रवाई
Related Posts
Add A Comment

