रेवती, बलिया। साइबर ठगी का शिकार हुई एक युवती को बलिया पुलिस ने बड़ी राहत दिलाते हुए ठगी गई 19,600 रुपये की पूरी धनराशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी।
पुलिस के अनुसार, नाजनी परवीन पुत्री समीउल्ला, निवासी रेवती, ने 23 जनवरी 2026 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 19,600 रुपये स्थानांतरित कर लिए थे।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल साइबर सेल संजय वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के निर्देशन में थाना रेवती पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने और न्यायालय के आदेश के क्रम में ठगी गई पूरी धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता नाजनी परवीन ने थाना रेवती पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कुलजीत, कांस्टेबल योगेन्द्र, शिव प्रसाद तथा धर्मेन्द्र कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट: सैयद सेराज अहमद, बलिया
साइबर ठगी के शिकार युवती को मिली राहत, पुलिस ने ₹19,600 कराए वापस
Related Posts
Add A Comment

