सुखपुरा, बलिया। थाना सुखपुरा पुलिस ने सड़क दुर्घटना से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा तथा थानाध्यक्ष सुखपुरा रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक हरीश यादव अपनी टीम के साथ मुकदमा संख्या 179/2026 की विवेचना, क्षेत्र भ्रमण एवं लंबित मामलों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बसंतपुर क्षेत्र से सड़क दुर्घटना के मामले में वांछित आरोपी अजय सोनी (24 वर्ष) पुत्र हीरा सोनी, निवासी डुमरी, थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 एवं 105 के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरीश यादव, कांस्टेबल शेर बहादुर तथा कांस्टेबल त्रिपुरारी शामिल रहे।
सुखपुरा पुलिस ने सड़क हादसे के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

