Author: admin
वाराणसी: विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव व भगवानपुर पार्षद अमित सिंह चिन्टू ने भगवानपुर के शंकर मंदिर के पास से इंद्रभूषण के आवास तक ₹29.13 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग व जल निकासी निर्माण कार्य का शिलान्यास कराया। शिलान्यास का पूजन रज्जो देवी से कराया गया पार्षद अमित सिंह चिंटू ने नारियल फोड़कर पूजन सम्पन्न कराया।साथ ही विधायक ने भगवानपुर के रामसजीवन के आवास से राजेश कुमार पटेल के आवास तक ₹6.47 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास का पूजन राजनाथ सिंह पटेल और राजगृही सिंह से कराया गया। जबकि नारियल फोड़कर पूजन सम्पन्न कराने का…
पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का पक्ष 19 सितंबर से आरंभ होगा, लेकिन प्रतिपदा का श्राद्ध 18 सितंबर को संपन्न होगा। उदया तिथि नहीं मिलने के कारण द्वितीया तिथि की हानि भी हो रही है। महालया की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा से होगी और अश्विन अमावस्या तक श्राद्ध कर्म किए जाएंगे।बीएचयू के ज्योतिष विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि पितृपक्ष अश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा की शुरुआत तो 19 सितंबर से हो रही है लेकिन पितृपक्ष के प्रतिपदा का श्राद्ध 18 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा में किया जाएगा। 17 सितंबर को…
सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगा श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, बोल गोपाल के भोग में तुलसी के पत्ते रखना न भूलें~सोमवार, 26 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। द्वापर युग में भगवान विष्णु ने भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर श्रीकृष्ण अवतार लिया था। इस बार जन्माष्टमी पर सोमवार और रोहिणी नक्षत्र का योग होने से सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इस योग में किए गए पूजा-पाठ अक्षय पुण्य देते हैं।उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, श्रीकृष्ण विष्णु जी के आठवें अवतार हैं। द्वापर युग में जब अधर्म बढ़ रहा था, तब विष्णु जी ने धर्म की…
पारिवारिक कलह वजह बताई जा रही है रामनगर।थाना क्षेत्र के भीटी गांव की रहने वाली श्रीमती रूपम 25 वर्ष शनिवार को अपने ससुराल में किसी बात से नाराज होकर रात 11बजे अपने एक वर्ष पुत्र के साथ विश्व सुंदरी पुल से कूदने जा रही थी उसी समय राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और 112 नम्बर पर फोन कर पुलिस को खबर किया। पुलिस मौके पर पहुंची और वार्ड नंबर 12 के पार्षद पति को खबर कर जानकारी दी। महिला को पकड़ कर दुर्गा साहनी के सहयोग से पुलिस को सूचना देकर बुलाकर सौंपा गया ।महिला पुलिस अपने साथ थाने ले…
वाराणसी के हरहुआ में 9 सचिवो का रोका वेतन, दी कड़ी चेतावनीवाराणसी क्षेत्र के हरहुआ विकासखंड में मनरेगा के अंतर्गत कामकाज को लेकर बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने एक कठोर कदम उठाया है। शनिवार को बीडीओ ने नौ ग्राम पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करने का आदेश जारी किया।बीडीओ बद्री वर्मा ने आरोप लगाया कि सचिवों द्वारा मस्टररोल जारी करने के बाद भी मजदूरों की उपस्थिति द्वितीय पाली में ठीक से दर्ज नहीं की जा रही, जिससे श्रमिकों को काम नहीं मिल रहा। बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने स्पष्ट किया कि यह निष्क्रियता और कर्तव्यहीनता का परिणाम…
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में 23अगस्त 2024 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर खालिसपुर नहर के पास से मु.अ.सं. 192/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की जनरेटर के साथ अभियुक्त मगंरू उर्फ मन्नर बनवासी पुत्र गुदरू बनवासी, निवासी खालिसपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वाराणसी : भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर लक्ष्मी हास्पिटल के प्रबंध निदेशक व भाजपा काशी क्षेत्र के चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्र संयोजक डा०अशोक राय ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर बधाई दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुरेश सिंह मधुकर पाण्डेय नागेन्द्र सिंह रघुवंशी डा.वरुण सिंह एवं सुरेन्द्र पटेल व सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहें।
वाराणसी: हिन्दू जीवनमूल्यों परम्पराओ मानबिन्दुओं के प्रति श्रद्धा रखने वाली विश्व के कल्याणार्थ अजेय हिन्दू शक्ति खड़ी करेंगे इस पावन लक्ष्य के लिये श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 1964 को स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम पवई मुम्बई में स्थापित विश्व हिन्दू परिषद विश्व भर में निवास कर रहे संपूर्ण हिन्दू समाज को जाति मत पथ आषा भौगोलिक सीमा से ऊपर उठकर आग्रही संगठित सशक्त श्रद्धालु अपने पूर्वज परम्परा मान्यता मानबिन्दुओं पर गौरव रखने वाले तथा इनकी पुनर्प्रतिष्ठा करने के लिये सर्वस्व न्योछावर करने का संकल्प लेने वाले हिन्दू को खड़ा करने का संकल्प ले विश्व हिन्दू परिषद जैसा महान संगठन स्थापित हुआ।1966 तीर्थराज प्रयागराज…
ममता सरकार की नाकामी पर दिखाई गुस्सा, कहा बंगाल में प्रशासन व्यवस्था है फेल वाराणसी। कोलकाता में हुए ट्रेनी डॉ. से बलात्कार के विरोध में शनिवार को डीआरएस पब्लिक स्कूल ( खेवली) के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने रामेश्वर से पांचोशिवाला तक कैंडल मार्च निकाल कर, विरोध प्रदर्शन किया और हत्यारों को फांसी पर चढ़ाने की मांग की। इस दौरान स्कूल के 8 वीं का छात्रा कृति सिंह ने कहा माँ बाप बच्चे को पढ़ाई करा कर डॉक्टर बनाने आखिर कैसे भेजेंगे जब ऐसे कुकर्मी सड़कों पर घूमेंगे। अन्य बच्चों ने कहा कि कोलकाता की घटना वहां के सरकार के लिए…
वाराणसी: दशाश्वमेध पटरी व्यवसायी संघ द्वारा कोलकाता रेप एवं हत्याकांड को लेकर दशाश्वमेध चितरंजन पार्क से गौदोलिया चौराहे कैंडिल मार्च निकालकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अनुप गुप्ता ने कहा कि कोलकाता शहर स्थित आर जे के मेडिकल कॉलेज में एक बेटी के साथ हुए रेप एवं हत्या के जघन्य अपराध के दोषियों एवं अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले एवं बेटी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम दशाश्वमेध पटरी व्यवसायी संघ केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि शीघ्र से शीघ्र न्याय हो एवं दोषियों को दंडित कर ऐसे उदाहरण समाज में…
