Author: admin

फेफना, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेफना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने अपहरण मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार, थाना फेफना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 16 जुलाई 2025 को थाना फेफना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को गांव के ही किसन राजभर पुत्र वीरबल राजभर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले में थाना फेफना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़िता की…

Read More

सोनभद्र। लखनऊ में अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे वकीलों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज का मामला अब गरमाता जा रहा है। इस हिंसक घटना के विरोध में सोमवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए), सोनभद्र के सभागार में वकीलों की एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं ने पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने पुलिस की…

Read More

ओबरा (सोनभद्र)।पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से संबद्ध भारत स्वाभिमान सोनभद्र के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी जी के नेतृत्व में आयोजित ‘नवरंग समर योग शिविर’ के दूसरे दिन योग साधकों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। शिविर में न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के गुर सिखाए गए, बल्कि मानसिक शांति और राष्ट्र निर्माण में योग की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। शिविर के दूसरे दिन जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी जी ने उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों और संभ्रांत नागरिकों को योगिक जॉगिंग के साथ सत्र की शुरुआत कराई। इसके बाद शरीर को निरोग और लचीला बनाने के लिए…

Read More

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महुअरिया गांव में रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुद्धी के मल्देवा निवासी शिवम कुमार (17 वर्ष) रविवार को अपने तीन मित्रों के साथ दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर लीलासी गांव गया हुआ था। शाम को वापस लौटते समय, करीब साढ़े सात बजे…

Read More

सोनभद्र। देश में लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी (DM) को सौंपकर बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखे सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश का…

Read More

सोनभद्र/ओबरा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए सोनभद्र जनपद की कमान संतोष साहनी को सौंपी है। लखनऊ स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया। संतोष साहनी (पुत्र रमेश चंद्र बिंद) को सोनभद्र का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और किसानों में हर्ष का माहौल है। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने संतोष साहनी को मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन को धरातल पर मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा। सोनभद्र जनपद के…

Read More

अनपरा, सोनभद्र।अनपरा कॉलोनी स्थित बुद्ध पार्क के मैदान में 17 मई 2026 की रात नाईट सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य और रंगारंग समापन हुआ। लगभग एक महीने तक चले इस रोमांचक क्रिकेट महासमर में टीम AJ 11 ने इतिहास रचते हुए इस साल का खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि टीम वारियर को उपविजेता के पद से संतोष करना पड़ा। स्थानीय विद्युत कर्मियों की खेल प्रतिभा को निखारने और उनके बीच एकता व अनुशासन की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में…

Read More

अनपरा, सोनभद्र। सोनभद्र के अनपरा थाना परिक्षेत्र में स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (रेणुसागर पावर डिविजन) की सामाजिक संस्था दिशिता महिला मंडल द्वारा रेणुसागर प्राथमिक पाठशाला में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत विद्यालय के 101 छात्र-छात्राओं को नए स्कूल बैग वितरित किए गए। नए और रंग-बिरंगे बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह व आनंद का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने बच्चों को अपने हाथों से बैग वितरित किए। इस परोपकारी कार्य में…

Read More

वाराणसी के जीवनदीप पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमित श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, क्वींस इंटर कॉलेज, वाराणसी थे। इस अवसर पर विद्यालय की उपाध्यक्ष डॉक्टर अंशु सिंह तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ममता सिंह , ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।समारोह में विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों की सराहना करते हुए डॉ अंशु सिंह ने उन्हें जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्या डॉ.…

Read More

वाराणसी। लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र में वकीलों के चैंबरों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई और पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को वाराणसी के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। सेंट्रल बार एसोसिएशन और बनारस बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।अधिवक्ताओं का कहना है कि लखनऊ में वकीलों के साथ की गई कार्रवाई निंदनीय है और इससे पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने मांग की कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों…

Read More