सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ ने अपने संगठन विस्तार अभियान के तहत एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। संगठन ने किन्नर समाज को बड़ी सामाजिक और सांगठनिक ताकत देते हुए रागिनी सिंह किन्नर को किन्नर प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। रागिनी सिंह की इस ताजपोशी के बाद सोनभद्र और पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड और कानपुर तक संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और जश्न का माहौल बना हुआ है। यह रणनीतिक और महत्वपूर्ण नियुक्ति विश्व हिंदू महासंघ, उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति तथा किन्नर प्रकोष्ठ की तेजतर्रार प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन की संस्तुति पर की गई है। संगठन हाईकमान ने भरोसा जताया है कि रागिनी सिंह अपनी फायरब्रांड कार्यशैली और मजबूत जमीनी पकड़ से संगठन को पूरे प्रदेश में एक नई धार देंगी। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रागिनी सिंह किन्नर ने पदभार ग्रहण करते ही हुंकार भरी और संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। अपने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा। यह पद मेरे लिए कोई प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक बड़ा अवसर है। मैं गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ महाराज जी के सबका साथ, सबका विकास मॉडल और उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं को उत्तर प्रदेश के गांव-गांव और हर गरीब की झोपड़ी तक पहुंचाऊंगी। उन्होंने किन्नर समाज के अधिकारों पर बात करते हुए दो-टूक कहा कि किन्नर समाज अब भीख नहीं, अपना हक और अधिकार मांगता है। शिक्षा, सम्मान और रोजगार के लिए उनका संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक चलेगा। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पूरे किन्नर समाज को सनातन की मुख्यधारा से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाएंगी। पद संभालते ही रागिनी सिंह ने संगठन विस्तार को लेकर अपना रोडमैप (ब्लूप्रिंट) भी साफ कर दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि विश्व हिंदू महासंघ को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए जल्द ही घर-घर संपर्क, हर घर भगवा अभियान की शुरुआत की जाएगी।रागिनी सिंह की इस गरिमामयी नियुक्ति पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन सहित संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। इस घोषणा के बाद प्रदेश भर के हजारों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं। औद्योगिक नगरी कानपुर सहित कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर इस नियुक्ति का स्वागत किया। क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों का कहना है कि रागिनी सिंह के नेतृत्व में अब किन्नर समाज की आवाज और अधिक बुलंद होगी तथा उन्हें समाज में उनका वास्तविक हक मिल सकेगा।
विश्व हिंदू महासंघ का बड़ा दांव रागिनी सिंह किन्नर बनीं किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री, बोलीं— घर-घर पहुंचाएंगे योगी मॉडल
Related Posts
Add A Comment

