Author: admin
बलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हल्दी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी एवं थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता मय पुलिस टीम ने फौजदारी अपील संख्या 4494/2015 उमाशंकर व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित वारंट के तहत डागरबाध निवासी उमेश तियर पुत्र रामगोविन्द तथा…
रसडा़(बलिया) राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय सचिव छोटेलाल वर्मा के सोमवार को हुए ब्रह्म भोज आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्होंने कहा की छोटे लाल जी पार्टी के लिए सदैव समर्पित रहने वाले व्यक्ति थे उनके निधन से ऐसा लगता है मानो मेरी एक भुजा कट गई। उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनके परिवार के सहयोग हेतू हम और हमारी पार्टी हर सम्भव हमेशा तैयार रहेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ,पार्टी संयोजक घनश्याम तिवारी ,राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील कुमार सरदासपुरी, लक्ष्मण जी पांडे, आदित्य कुमार…
रसड़ा (बलिया) जनलोक विकास पार्टी का स्थापना दिवस रसड़ा नगर स्थित केन्द्रीय कार्यालय गोरया स्थान रसड़ा में कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन कनौजिया ने पार्टी सक्रीयता तथा पार्टी का विस्तार तथा र्पाटी रिक्त पदो भरने पार्टी के सदस्य बढाने आदि पर प्रकाश डाला । इस कार्यक्रम में पार्टी संरक्षक ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता असमिक मृत्यु हो जाने पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात कोषाध्यक्ष के रिक्त पद भरने का प्रस्ताव लाया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष…
फेफना, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेफना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने अपहरण मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार, थाना फेफना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 16 जुलाई 2025 को थाना फेफना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को गांव के ही किसन राजभर पुत्र वीरबल राजभर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले में थाना फेफना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़िता की…
लखनऊ, निगोहां थाना क्षेत्र के लालपुर दखिना टावर के पास ड्यूटी से घर लौट रहे युवक से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है, जबकि घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।पुलिस के मुताबिक रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के सेहगो पश्चिम निवासी अजीत सिंह मोहनलालगंज स्थित एलजी वेयरहाउस में कार्यरत है। रविवार भोर करीब 3:20 बजे ड्यूटी खत्म कर वह…
मोहनलालगंज लखनऊ ,परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया। तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत मिलने की खबर मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। छुट्टियों की घोषणा होते ही बच्चों ने खुशी का इजहार करते हुए अपने बैग हवा में उछाले और उछल-कूद कर जमकर खुशी मनाई।क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुमानी खेड़ा में भी छुट्टियों का उत्साह देखने लायक रहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा ने जैसे ही बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की, वैसे ही बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विद्यालय परिसर तालियों और बच्चों की खुशियों से गूंज उठा।प्रधानाध्यापक…
मोहनलालगंज लखनऊ,नगर पंचायत गोसाईगंज के वार्ड संख्या छह नेवातिन टोला से निर्वाचित सभासद यास्मीन फातिमा तथा वार्ड संख्या आठ से निर्वाचित सभासद श्यामेंद्र मिश्रा का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को मोहनलालगंज तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। लंबे इंतजार के बाद आयोजित हुए इस समारोह में समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।उपजिलाधिकारी पवन पटेल ने दोनों नवनिर्वाचित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभागार में मौजूद समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।नवनिर्वाचित सभासदो ने बताया कि करीब तीन वर्ष पांच दिन…
लखनऊ निगोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किसान की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान द्वारा निगोहां थाने पर दी गई तहरीर में आरोप है कि बीते शनिवार को दोपहर में गांव के ही दिलीप रावत द्वारा उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर कर गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया जहां उसके साथ वह दुष्कर्म किया।बेटी घर पर नही मिलने…
लखनऊ मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हीरामनखेड़ा गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।हीरामनखेड़ा गांव निवासी मुकेश पुत्र रामकुमार के अनुसार गांव के ही कल्लू पुत्र रामसेवक, शनि पुत्र कल्लू, शिवा पुत्र कल्लू व सुशीला पत्नी कल्लू समेत अन्य लोग उनके घर के सामने से निकले संकरे रास्ते से ट्रैक्टर निकालने का प्रयास कर…
वाराणसी ॥इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS), काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के अस्थि रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय यादव ने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय ट्रॉमा सम्मेलन OTTSCON 2026 में संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। यह सम्मेलन होटल रेडिसन, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित फैकल्टी सदस्यों एवं बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान डॉ. यादव ने जटिल ट्रॉमा मामलों पर आयोजित शैक्षणिक सत्रों में सक्रिय सहभागिता की। विशेष रूप से ह्यूमरस (भुजा की हड्डी) के नॉन-यूनियन (हड्डी न जुड़ने) के उपचार पर विस्तृत चर्चा की गई। इस सत्र में नवीनतम सर्जिकल तकनीकों, आधुनिक…
