Author: admin
मोहनलालगंज।लखनऊ,राजधानी लखनऊ में फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मोहनलालगंज पुलिस ने एक और शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी केनरा बैंक में मंडल प्रबंधक के पद पर तैनात बताया जा रहा है, जिसने बैंकिंग प्रक्रिया का भरोसा दिलाकर पीड़िता से बड़ी रकम जमा करवाई थी।पुलिस के अनुसार उन्नाव जनपद के बेहटा नथई सिंह निवासी गायत्री देवी पत्नी विजय कुमार सिंह ने थाना पीजीआई में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि सुनील कुमार शुक्ला,…
लखनऊ मोहनलालगंज कस्बे में स्थित मोहनलालगंज इंडेन गैस सर्विस द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग एवं आपूर्ति के नाम पर परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी प्रबंधन पर मनमानी करने, समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध न कराने तथा बिना डिलीवरी किए गैस बुकिंग निरस्त करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है।मीरकनगर निवासी उपभोक्ता रमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने 8 मई 2026 को घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी। इसके बाद 14 मई को उनके मोबाइल पर डीएससी नंबर प्राप्त हुआ। कई दिन बीत जाने…
गोपीगंज/भदोही। जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के होलेईपुर बैरीबीसा गांव में दबंगों द्वारा एक पीड़ित की आबादी की जमीन पर जबरन अवैध निर्माण करने और विरोध करने पर महिलाओं के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (SP) भदोही को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, होलेईपुर बैरीबीसा (थाना गोपीगंज, तहसील ज्ञानपुर) निवासी पीड़ित साहब लाल सरोज (पुत्र सूर्यबली सरोज) के मकान के सामने स्थित आबादी की जमीन (आराजी नंबर 148 क) पर उनका पुश्तैनी निवास और…
भदोही सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं विभिन्न विभागीय इंडिकेटर्स की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि किसी भी निर्माण कार्य के प्रारंभ से पूर्व स्थल पर डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया…
निगोहा।लखनऊ,निगोहा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में किशोरी और युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दो घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।पहली घटना निगोहां थाना क्षेत्र के विरसिंहपुर गांव की है, जहां बुधवार की सुबह पन्द्रह वर्षीय ज्योति पुत्री अरुण कुमार ने घर के कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना की जानकारी होने पर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची…
गड़वार, बलिया। थाना गड़वार पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान व थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में गड़वार पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।बताया गया कि 20 मई 2026 को उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में…
बलिया। थाना पकड़ी पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में तीन महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर/रसड़ा के नेतृत्व में थाना पकड़ी पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 51/26 से संबंधित तीन अभियुक्ताओं को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं में आशा देवी पत्नी किशन कुमार, संजना कुमारी पत्नी किशन कुमार तथा मनोरमा देवी पत्नी राधामोहन निवासी सहरोजा पूरब टोला थाना…
रसड़ा (बलिया) : रसड़ा नगर के हास्पिटल रोड निवासी रोहित कुमार गुप्ता की बहन बागीशा को उसके ससुराल वालों द्वारा 12 मई को कोलकता में गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिए जाने के सनसनी खेज आरोपों के बीच बहन के ससुराल वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रसड़ा की बेटी को न्याय दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम काफी संख्या में लोगों ने भगत सिंह तिराहा से गांधी पार्क पर कैंडिल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कैंडिल मार्च का नेतृत्व आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल, दिलीप गुप्ता, कौशल गुप्ता, सत्या सिंह आदि कर रहे थे।मृत…
बेल्थरा रोड, बलिया। जनपद के थाना उभांव पुलिस ने 16 मई 2026 को घाघरा नदी में मिले युवती के शव के मामले का सफल अनावरण करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण एवं साक्ष्य मिटाने के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी सीज कर दिया है।पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना उभांव पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के…
ओबरा/सोनभद्र। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और पेट्रोल-डीजल की बचत के राष्ट्रव्यापी आह्वान को आत्मसात करते हुए सोनभद्र जनपद में एक बेहद अनूठी और प्रेरक तस्वीर सामने आई है। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजीव कुमार गौड़ ने राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखते हुए वीआईपी चकाचौंध और अपनी सरकारी गाड़ी को त्याग दिया। उन्होंने बुधवार को अपने क्षेत्रीय भ्रमण के लिए एक साधारण नागरिक की तरह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की बस का टिकट कटाया और बारी डाला स्थित अपने विधानसभा कार्यालय से लेकर अनपरा तक का सफर तय किया। लग्जरी गाड़ियों के…
