Author: admin
भदोही;भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ द्वारा जारी उष्ण-लहर (लू) आधारित पूर्वानुमान एवं चेतावनी के अनुसार जनपद भदोही में 22 मई से 26 मई 2026 तक उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भदोही, शैलेष कुमार ने आमजन के हित में लू से बचाव हेतु विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी एवं तेज धूप से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतें तथा स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने…
ओबरा (सोनभद्र)21 मई, 2026 सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में साइबर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के क्रम में ओबरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने महिलाओं और नाबालिग बच्चियों की मर्यादा से खिलवाड़ करने वाले और सोशल मीडिया पर अश्लील (न्यूड) तस्वीरें प्रसारित करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी (CO) ओबरा अमित कुमार के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानन्द राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा…
ओबरा (सोनभद्र) 21 मई, 2026 बच्चों में नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और शारीरिक सुदृढ़ता को विकसित करने के उद्देश्य से डी.आई.वाई. (DIY) क्लब, ओबरा के तत्वावधान में आज से एक महीने के विशेष संस्कार शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। वन विभाग के समीप आयोजित हो रहा यह अनूठा शिविर 21 मई से आगामी 20 जून 2026 तक निरंतर संचालित किया जाएगा, जिसका समापन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होगा। मुख्य अतिथि वीरेंद्र योगी (जिला प्रभारी, भारत स्वाभिमान व पतंजलि योगपीठ हरिद्वार) द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस ज्ञानमयी और संस्कारमयी अभियान का विधिवत उद्घाटन किया गया। शिविर…
ओबरा (सोनभद्र) 21 मई, 2026 चिल्ड्रेन पार्क योग भवन,पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में ओबरा के चिल्ड्रेन पार्क योग भवन में आयोजित किए जा रहे 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन एक बेहद प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। क्षेत्र में जल पुरुष और प्रख्यात समाजसेवी के नाम से विख्यात रमेश सिंह यादव ने न केवल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, बल्कि खुद भी दरी पर बैठकर कठिन योगासनों का अभ्यास किया। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच उनके इस कदम ने शिविर में मौजूद युवा और वरिष्ठ साधकों में नए उत्साह का संचार कर…
ओबरा (सोनभद्र) 21 मई, 2026 पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सम्बद्ध पतंजलि के समस्त संगठनों द्वारा परम् पूज्य श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज के दिव्य निर्देशन में इस समय पूरे भारतवर्ष में योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोनभद्र जिले के ओबरा स्थित चिल्ड्रेन पार्क योग भवन में 20 मई से 15 जून 2026 तक चलने वाले 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन, 21 मई को प्रातःकालीन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और योग प्रशिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप…
राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) उत्तर प्रदेश सहित पूरा उत्तर भारत इस समय रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी और जानलेवा लू की चपेट में है। आसमान से बरसती आग और तपती धूप के बीच जहां आम लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं, वहीं सोनभद्र की राबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक भूपेश चौबे ने जनसेवा की एक अनूठी और अनुकरणीय मिसाल पेश की है। भीषण तपन की परवाह किए बिना विधायक भूपेश चौबे सुबह 11:00 बजे अपने घर से वीआईपी गाड़ियों का काफिला छोड़कर स्वयं ई-रिक्शा (टोटो) पर बैठकर क्षेत्र के भ्रमण पर निकल पड़े। चिलचिलाती धूप में…
लखनऊ मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम कीर्ति खेड़ा में सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जे और प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज, तहसील प्रशासन और अन्य उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भूमाफिया और दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा चरागाह व अन्य सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर दुकानें, मकान और टीनशेड बनाकर अवैध रूप से खरीद-फरोख्त की जा रही है।ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार ग्राम की सार्वजनिक चरागाह गाटा संख्या 2151 रकबा 3.4400…
पीजीआई, लखनऊ देश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान का असर अब राजधानी लखनऊ में भी साफ दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार विद्युत वाहनों को प्रोत्साहित किए जाने के बाद लोगों का रुझान तेजी से ई-वाहनों की ओर बढ़ रहा है।इसी क्रम में लखनऊ के हैबत मऊ मवैया स्थित TVS Motor Company के अधिकृत विक्रय केंद्र Kiyara TVS द्वारा सोलर स्क्वायर कंपनी को 11 दोपहिया ऑर्बिटल वी2 विद्युत वाहनों की सुपुर्दगी की गई। इस…
खनऊ, निगोहां कस्बे में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार स्कूटी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में स्कूटी सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज भेजा गया।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे निगोहां कस्बे में सड़क हादसे की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया गया कि स्कूटी सवार अजय गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण गुप्ता निवासी नवीनगर चौराहा थाना नगराम, लखनऊ अपनी स्कूटी से लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहे…
मोहनलालगंज।लखनऊ,राजधानी लखनऊ में फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मोहनलालगंज पुलिस ने एक और शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी केनरा बैंक में मंडल प्रबंधक के पद पर तैनात बताया जा रहा है, जिसने बैंकिंग प्रक्रिया का भरोसा दिलाकर पीड़िता से बड़ी रकम जमा करवाई थी।पुलिस के अनुसार उन्नाव जनपद के बेहटा नथई सिंह निवासी गायत्री देवी पत्नी विजय कुमार सिंह ने थाना पीजीआई में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि सुनील कुमार शुक्ला,…
