Author: admin
रेवती, बलिया। थाना रेवती पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 20 लीटर नाजायज अपमिश्रित कच्ची शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब तस्करी विरोधी अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरेशी के नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कोलनाला क्रासिंग के पास से…
बांसडीह रोड, बलिया। थाना बांसडीह रोड पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। युवक के मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए प्रशंसा की।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा एवं थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड पुलिस को यह सफलता मिली।जानकारी के अनुसार, 10 मई 2026 को एक महिला ने थाना बांसडीह रोड पर प्रार्थना पत्र देकर बताया था…
राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम 2026-27 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए राजभाषा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में संस्थान के सहायक निदेशक (राजभाषा) अभिनव प्रकाश ने अधिकारियों को संविधान के राजभाषा संबंधी प्रावधानों, राजभाषा अधिनियम और वार्षिक कार्यक्रम 2026-27 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्थान सभी कार्मिकों के सहयोग से राजभाषा के क्षेत्र में मानक स्थापित करने के लिए कार्य करेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि सभी वैज्ञानिक और अधिकारी अपना प्रशासनिक कार्य हिंदी में करें। उन्होंने पी.एम.ई.…
वाराणसी /काशी की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरा पर आगामी 26 मई को ब्रह्मराष्ट्र एकम् विश्व महासंघ न्यास, काशी एवं श्रीकुल पीठ के तत्वावधान में “माँ गंगा प्राकट्य उत्सव (गंगा दशहरा)” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अस्सी घाट, वाराणसी पर श्रद्धा, भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति के महा-संगम के रूप में सम्पन्न होगा इस बार कार्यक्रम की विशेषता यह रहेगी कि 56 परिवारों द्वारा माँ गंगा को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे, साथ ही देश के लगभग 12 राज्यों से आई 5100 साड़ियों से माँ गंगा को विशेष चुनरी अर्पित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 501 लीटर…
उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का शुभारंभ आज दिनांक 22 मई 2026 को सफलतापूर्वक किया गया। इससे पूर्व, राज्य में स्व-गणना (Self Enumeration) का कार्य दिनांक 07 मई से 21 मई 2026 तक किया गया, जिसमें अंतिम दिन दिनांक 21 मई तक कुल 47,96,158 परिवारों द्वारा स्व-गणना पूर्ण की गई। यह जनसहभागिता का एक सराहनीय उदाहरण है, जो लोगों की जागरूकता एवं सहभागिता को दर्शाता है। आज, 22 मई को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के अंतर्गत घर-घर सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ राज्य के कुल 3,89,312 मकानसूचीकरण ब्लॉक (HLB) में…
सोनभद्र। जनपद में शासन की महत्वाकांक्षी जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत मकान सूचीकरण (House Listing Operations – HLO) एवं मकान गणना कार्य का विधिवत शुभारम्भ हो गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत प्रगणकों (Enumerators) द्वारा जिलाधिकारी आवास से की गई, जहाँ उन्होंने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के आवास पर पहुंचकर मकान सूचीकरण और गणना संबंधी औपचारिकताएं पूरी कीं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस वृहद और महत्वपूर्ण कार्य को त्रुटिहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए जनपद में एक मजबूत प्रशासनिक ढांचा तैयार किया गया है। पूरे जनपद में निगरानी और समन्वय के…
सोनभद्र। जनपद के खदान क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जिला प्रशासन बेहद गंभीर है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला प्रशासन की त्वरित पहल पर, खदान क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले एक संविदा श्रमिक के पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया गया है।जिलाधिकारी के सीधे निर्देशन और मानवीय दृष्टिकोण के चलते, मृतक श्रमिक के विधिक वारिसों (आश्रितों) को 11,48,175 रुपये (ग्यारह लाख अड़तालीस हजार एक सौ पचहत्तर रुपये) की कर्मचारी क्षतिपूर्ति धनराशि का चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से पीड़ित परिवार…
सोनभद्र। जनपद में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और धूल (डस्ट) की समस्या से आमजन को निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जनपद में चलाए जा रहे विशेष डस्ट नियंत्रण अभियान की न केवल समीक्षा की, बल्कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए लाइव मॉनिटरिंग के जरिए जमीनी हकीकत का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जनपद के सबसे अधिक प्रभावित औद्योगिक व शहरी क्षेत्रों— ओबरा, रॉबर्ट्सगंज, डाला और अनपरा में चल रहे डस्ट नियंत्रण कार्यों का सीधा लाइव निरीक्षण किया। इस…
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े खनिज बहुल जिलों में शुमार सोनभद्र की खनन व्यवस्था में उस समय भूचाल आ गया, जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया। सोनभद्र जनपद में बहुचर्चित खनन पट्टा ई-नीलामी प्रक्रिया में प्रशासनिक सांठगांठ और खनन सिंडिकेट के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुनाते हुए सोनभद्र जिला प्रशासन की मनमानी कार्रवाई को सिरे से खारिज कर दिया है। माननीय न्यायालय ने न सिर्फ जिलाधिकारी (डीएम) द्वारा जारी किए गए लेटर ऑफ इंटेंट…
ओबरा (सोनभद्र)पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सम्बद्ध पतंजलि के सभी संगठनों द्वारा उत्तर प्रदेश पूर्व के तत्वावधान में सोनभद्र जिले के ओबरा तहसील स्थित चिल्ड्रेन पार्क योग भवन में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शानदार आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 15 जून तक निरंतर संचालित रहेगा। शिविर का आयोजन उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी (भारत स्वाभिमान) आदरणीय भ्राता भगवान जी एवं पतंजलि योग समिति पूर्व उत्तर प्रदेश के राज्य प्रभारी भ्राता दुर्गेश जी के कुशल निर्देशन में किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इसे सफल बनाने में पतंजलि योग समिति के सोनभद्र जिला प्रभारी…
