Author: admin
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने थाना सिगरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कैंट रेलवे स्टेशन के सामने विजयनगरम मार्केट में अवैध रूप से शराब बेच रहे तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अंग्रेजी शराब, देसी शराब और बीयर की भारी खेप बरामद कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।वाराणसी। थाना सिगरा कमिश्नरेट पुलिस को देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी, जब कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित विजयनगरम मार्केट में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, देसी शराब…
चोपन, सोनभद्र। चोपन विकास खंड के ग्राम पंचायत अगोरी ख़ास के टोला बिजौरा में स्थित सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। शौचालय परिसर में साफ़-सफ़ाई न होने, चारों तरफ घास-फूस उग आने तथा भवन के कई हिस्सों के टूट-फूट जाने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि सामुदायिक शौचालय लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। नियमित सफ़ाई नहीं होने के कारण वहां गंदगी फैली रहती है, तथा…
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने ‘सीएम डैशबोर्ड’ पर प्रदर्शित होने वाली शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से लक्ष्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना (मुफ़्त बिजली योजना) की प्रगति पर…
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से थाना रॉबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज थाने में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी…
सोनभद्र। दिनांक 23 मई, 2026 जनपद सोनभद्र में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी और गर्म जलवायु वाले इस जिले में हीटवेव (लू) की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा आगामी दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि होने की चेतावनी जारी की गई है, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।बढ़ते संकट को देखते हुए जनपद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त मात्रा…
सोनभद्र। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के निर्देश अनुसार सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओ और सनातन धर्म की सेवा और रक्षा की जा रही है आज दिनांक 23 मई को श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरी को विंध्याचल मंडल प्रभारी पद पर राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार द्वारा नियुक्त किया गया है। संगठन परिवार के सभी कार्यकर्ताओं की तरह से बहुत बहुत बधाई हो आशा करते हैं कि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरी विंध्याचल मंडल में…
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की एक विशेष अदालत ने नाबालिगों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ा फैसला सुनाया है। करीब साढ़े चार साल पुराने एक मामले में, अदालत ने 9 वर्षीय मासूम बालिका के साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी राजू हरिजन उर्फ रामनिवास को दोषी पाते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश ओमकार शुक्ला की अदालत ने दोषी पर 11 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि दोषी अर्थदंड की राशि जमा…
बलिया, 23 मई। आगामी गंगा दशहरा, बकरीद सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी त्योहार परंपरागत तरीके से और आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी तथा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियों…
सुखपुरा, बलिया। थाना सुखपुरा पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक ई-रिक्शा बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भोजपुर मठिया मार्ग से…
रसड़ा, बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोहना में “रसड़ा चीनी मिल चलाओ अभियान” के तहत “हर घर किसान घर यात्रा” कार्यक्रम चलाकर किसानों से जनसंपर्क किया गया। अभियान के दौरान घर-घर जाकर पत्रक वितरित किए गए तथा किसान भाइयों को चीनी मिल चालू कराने के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम में गीता शरण सिंह, गोपाल सिंह (पूर्व प्रधान), राजेश (पूर्व प्रधान), वीर बहादुर सिंह, सुभाष सिंह, जीत बहादुर सिंह, रंजीत Singh, राहुल सिंह, हरेंद्र सिंह, विकास सिंह, आकाश सिंह, रमाकांत सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से किसानों को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का…
