Author: admin
रसड़ा (बलिया) : उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर के खुर्जा नामक स्थान पर पिछले दिनों सम्पन्न हुए दो दिवसीय गटका गोल्ड कप राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कैंपस कराटे एकेडमी टीकादेवरी-नगपुरा के चार होनहार प्रतिभागियों ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पकद, दो सिल्वर और दो ब्रांज पदक सहित कुल आठ पदक जीतकर बलिया जनपद को गौरान्वित करने का कार्य किया है। बलिया के खिलाड़ी खिलाड़ियों के प्रशिक्षक गटका एसोशिएशन आफ बलिया के महासचिव मुकेश कुमार ने बताया कि अनुष्का पुत्री अनिल कुमार निवासी दुगाई-बस्तौरा रसड़ा ने अंडर 11 आयु वर्ग में फ्री सोती इवेंट में…
सोनभद्र | 22 मई, 2026 जनपद सोनभद्र में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के कारण लू (हीटवेव) की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा आगामी दिनों में पारे में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की गई है। इस जानलेवा गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र ने पूरे जनपद में हाई अलर्ट जारी किया है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने की भावुक व गंभीर अपील की है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अत्यधिक गर्मी और लू का सबसे घातक प्रभाव बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, खुले में काम…
सिकन्दरपुर, बलिया। थाना सिकन्दरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत मिली है। पुलिस ने अज्ञात ठगों द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई 50,786 रुपये की धनराशि होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस करा दी।जानकारी के अनुसार, अनुज कुमार राय पुत्र बरमेश्वर राय निवासी ग्राम चेतन किशोर थाना सिकन्दरपुर ने NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 01 अप्रैल 2026 को फर्जी तरीके से धनराशि ट्रांसफर कर ली गई थी।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी…
सोनभद्र | 22 मई, 2026 जनपद सोनभद्र को ऊर्जा और औद्योगिक हब के रूप में तेजी से विकसित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास तेज हो गए हैं। विकास कार्यों को गति देने और निवेश की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में प्रस्तावित एवं संचालित बड़ी औद्योगिक व ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक…
लखनऊ पीजीआई क्षेत्र स्थित आवास विकास वृंदावन में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को सवर्ण प्रकोष्ठ के गठन एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।कार्यक्रम के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पत्रकार मुकेश द्विवेदी को उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी, दिलीप मिश्रा को प्रदेश महामंत्री, दिवाकर शुक्ला ‘देवा’ को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सत्येन्द्र मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई जिम्मेदारी…
लखनऊ नगराम क्षेत्र में वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ऊसर सुधार उन्नाव द्वारा नदौली इंटरनेशनल ड्रेन की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। ड्रेन की सफाई शुरू होते ही क्षेत्रीय किसानों के चेहरे खिल उठे और किसानों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों की सराहना की।मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि अभी किसानों की समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि ऊसर सुधार उन्नाव के जिम्मे लखनऊ सीमा…
लखनऊ मोहनलालगंज विकास खंड के मस्तीपुर गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी उर्फ फुल्लर की अगुवाई में “मेरा गांव मेरा गौरव (एमजीएमजी)” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों, ग्रामीणों और महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, स्वच्छता, मत्स्य पालन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना रहा। विशेषज्ञों ने किसानों को खेती की लागत कम कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपाय बताए। साथ ही जैविक…
मनियर, बलिया। थाना मनियर पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 60 हजार रुपये वापस कराए हैं।जानकारी के अनुसार बासूदेव पर्वत पुत्र सुदर्शन पर्वत निवासी रिगवन मठिया थाना मनियर जनपद बलिया बिहार के एक मंदिर में दर्शन करने गए थे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं खो गया। घर वापस लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से कुल 92,349 रुपये की धनराशि निकाल ली गई है।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण…
बांसडीहरोड, बलिया। थाना बांसडीहरोड पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बाछी एवं एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा तथा थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम को यह सफलता मिली।पुलिस के अनुसार,…
सुखपुरा, बलिया। थाना सुखपुरा पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ एवं लंबित वारंटों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं वारंटियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान एसीजेएम प्रथम, बलिया न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट से संबंधित अभियुक्त राधेश्याम…
