Author: admin
ओबरा (सोनभद्र)।उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी नगर पंचायत और देश की ऊर्जा की राजधानी कहे जाने वाले ओबरा क्षेत्र में आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के दावों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। ओबरा के सबसे संवेदनशील, व्यस्ततम और प्रमुख केंद्र शारदा मंदिर चौराहे (वार्ड नंबर 3) पर जनता की सुरक्षा के लिए लाखों रुपये की सरकारी लागत से बनाया गया पुलिस सहायता केंद्र पिछले कई सालों से लगातार ताले में बंद पड़ा है। चारों तरफ से आने-जाने वाले रास्तों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से…
श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में तथा श्याममणि त्रिपाठी एसडीएम औराई, राम सिंह ARTO व क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक औराई सहित पर्याप्त पुलिस बल के साथ रात्रि (22/23.05.2026) में औराई अण्डर पास पर बिना नंबर प्लेट व अवैध डम्पर ट्रक संचालन के विरुद्ध “विशेष अभियान” चलाकर जनपदीय पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा जनपद में व्यापक चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान गलत नंबर प्लेट या बिना नंबर प्लेट के डम्पर ट्रक संचालन के विरुद्ध प्रभावशाली व सख़्त कार्यवाही…
भदोही:भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जनपद में मकान सूचीकरण एवं हाउस लिस्टिंग कार्य आज से प्रारंभ किया गया। इस क्रम में आज प्रगणक टीम द्वारा जनपद न्यायाधीश अखिलेश दुबे तथा पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के आवास पर मकान सूचीकरण का कार्य संपन्न किया गया। प्रगणकों द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार आवास संबंधी आवश्यक विवरण संकलित किए गए। प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शैलेष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे लू (हीटवेव) से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें तथा स्वयं के साथ परिवार, बच्चों, बुजुर्गों एवं पशु-पक्षियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भीषण लू एवं गर्म रातों की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि जनपद में कहीं भी पेयजल की…
भदोही,: जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा अवैध परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को रात्रि में थाना औराई क्षेत्र में व्यापक स्तर पर संयुक्त सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र में वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।संयुक्त अभियान का नेतृत्व उप जिलाधिकारी औराई श्याममणि मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव कुमार सिंह, एआरटीओ राम सिंह, खनन अधिकारी तथा…
भदोही:शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय की व्यवस्था हेतु प्रत्येक शनिवार आयोजित “थाना समाधान दिवस” के क्रम में जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इसी क्रम में समस्त थानों पर पुलिस टीम द्वारा सम्बंधित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों के साथ उपस्थित रह कर किया गया। जनसुनवाई के दौरान…
लखनऊ मोहनलालगंज विकासखंड के निगोहां क्षेत्र रामपुर गढ़ी जमुनी गांव में स्थापित 59 नंबर सरकारी नलकूप पिछले करीब चार महीने से खराब पड़ा है। नलकूप की मोटर जल जाने के कारण सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। वहीं नलकूप का पंप हाउस भी जर्जर हालत में बल्लियों के सहारे टिका हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। धान की रोपाई का समय शुरू होने के बावजूद सिंचाई सुविधा बाधित होने से क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी है।ग्रामीणों का आरोप है कि नलकूप खराब होने की शिकायत कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों…
लखनऊ मोहनलालगंज स्थित गौरा रिजॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ जिला द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी एवं प्रथम सत्र का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन…
लखनऊ मोहनलालगंज विकास खण्ड क्षेत्र के रघुनाथ खेड़ा का मजरा मदारी खेड़ा गाँव में शनिवार को समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी और पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने गांव में पैदल भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं और घर-घर जाकर ग्रामीणों का हालचाल जाना।ग्रामीणों ने नेताओं के सामने गांव की सबसे बड़ी समस्या मदारी खेड़ा से रघुनाथ खेड़ा को जोड़ने वाले पुराने और जर्जर मार्ग का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के बीच बना संकरा और क्षतिग्रस्त पुल बरसात के दिनों में लोगों के लिए…
राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन के नेतृत्व में वाराणसी जनपद की आठों ब्लॉकों के 604 ग्राम प्रधानों ने पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने और ग्रामीण हितों को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधानों के कार्यकाल में एक वर्ष की वृद्धि किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठन की ओर से जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा गया।संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कोविड काल, प्रशासनिक प्रतिबंधों और विभिन्न परिस्थितियों के चलते ग्राम पंचायतों के कई विकास कार्य प्रभावित हुए। इसके बावजूद ग्राम प्रधानों ने गांव-गांव…
