Author: admin
पीजीआई लखनऊ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरी पोस्ट को लेकर रविवार को राजधानी में सियासी माहौल गर्म हो गया। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस मामले को गंभीर बताते हुए थाना पीजीआई पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और प्रभारी निरीक्षक को तहरीर सौंपते हुए मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की।समाजवादी अधिवक्ता सभा, लखनऊ के जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाश यादव एडवोकेट के नेतृत्व में पहुंचे सपाइयों ने आरोप लगाया कि भाजपा की महिला नेत्री उर्मिला सिंह द्वारा फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया…
लखनऊ नगराम थाना क्षेत्र में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले युवक के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मृतक के पिता ने अपने दोनों मासूम पौत्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताते हुए नगराम पुलिस से उन्हें सकुशल बरामद कर परिवार को सौंपने की मांग की है। मामले को लेकर परिवार में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार नगराम क्षेत्र के अमेठियन पुरवा निवासी अशोक सिंह के पुत्र प्रशांत सिंह ने बीती दो मई की रात कथित रूप से पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।…
मोहनलालगंज, लखनऊ,उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, लखनऊ के तत्वावधान में रविवार को जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट प्रशिक्षण सभागार, मोहनलालगंज में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं ग्रामीण नागरिकों को स्वरोजगार, उद्यम स्थापना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों एवं ग्रामीण प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम को संबोधित…
लखनऊ, निगोहा क्षेत्र के शेर पुर लवल में स्थित बाबू सुन्दर सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह, उमंग और भावुकता का अनूठा संगम देखने को मिला।समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों एवं प्रबंधन समिति द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को…
सोनभद्र। जनपद में पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने, हरियाली बढ़ाने और नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण त्रिस्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति और जिला गंगा समिति के कार्यों की बिंदुवार और विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी संबंधित विभागों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि…
भदोही,जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित पेयजल परियोजनाओं की प्रगति, जलापूर्ति व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण की भी समीक्षा की गई। एजेंसी वेलस्पन एवं मेसर्स जी.ए. इंफ्रा की खराब आईजीआरएस स्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध शासन को पत्र प्रेषित किया जाए तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण…
भदोही। प्रसिद्ध समाजसेवी और आध्यात्मिक साधक ओम प्रकाश गिरी जी उत्तर प्रदेश के नथईपुर मठिया में एक ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। वे 17वीं शताब्दी के महान सिद्ध संत मौनी बाबा की भव्य समाधि का भव्य निर्माण करवा रहे हैं। इस पावन कार्य के साथ ही वे 10 अन्य मंदिरों का भी निर्माण करा रहे हैं, जो सनातन संस्कृति और गुरु-भक्ति की जागृति का प्रतीक बन रहे हैं।ओम प्रकाश गिरी जी लंबे समय से मानव सेवा, धर्म संरक्षण और आध्यात्मिक जागरण के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनका यह संकल्प न केवल मौनी बाबा की स्मृति को अमर बनाने जा…
विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य के नेतृत्व में घोरावल क्षेत्र ग्राम भैसवार एवं मगरदहा को मिली बड़ी सौगात
सोनभद्र (घोरावल) । सोनभद्र जनपद के घोरावल ब्लॉक एवं कर्मा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा भैसवार / मगरदहा संपर्क मार्ग पर बीच स्थित नकहर नदी, मगरदहा/भैसवार प्रधानमंत्री सड़क का भूमि पूजन एवं शिलान्यास घोरावल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह संपर्क मार्ग मड़िहान विधानसभा राजगढ़–मिर्जापुर चुनार–घोरावल को जोड़ता है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं एवं आम जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। भूमि पूजन के दौरान विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि यह प्रधानमंत्री सड़क शीघ्र, मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ तैयार किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क के…
अनपरा/सोनभद्र जनपद सोनभद्र की नगर पंचायत अनपरा में पिछले दो महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। वेतन भुगतान की मांग को लेकर सुबह से ही सफाई कर्मियों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। देखते ही देखते दर्जनों सफाई कर्मी नगर के प्रमुख महावीर चौक पर एकत्र हो गए और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के इस अचानक आंदोलन से नगर के कई प्रमुख इलाकों में सफाई व्यवस्था घंटों पूरी तरह ठप रही, जिसके चलते जगह-जगह कूड़े…
खलियारी/सोनभद्र जनपद के विकास खंड नगवां परिसर में सरकारी नियमों को ताक पर रखकर पेड़ बेचने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पिछले दिनों क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान के कारण ब्लॉक परिसर के भीतर कई विशाल पेड़ धराशायी हो गए थे। अब इन गिरे हुए पेड़ों की कीमती लकड़ियों की बिक्री को लेकर ब्लॉक के आला अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि सरकारी संपत्ति होने के बावजूद, इन पेड़ों की बिना किसी विधिवत कानूनी नीलामी प्रक्रिया के ही चुपके से बंदरबांट कर दी गई।स्थानीय…
