Author: admin
राजातालाब। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के दूसरे पड़ाव भीमचण्डी में ग्राम प्रधान विजय गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को शाम 5 बजे महिला उत्थान समिति द्वारा लगाए गए निशुल्क प्याऊ के कैंप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने पंचकोशी यात्रियों को पानी पिलाया। जिसके दौरान राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने इस भीषण गर्मी एवं धूप में पंचकोशी यात्रियों के प्यास बुझाने के लिए किये जा रहे इस पुण्य की काम का काफी सराहना करते हुए कहा कि यात्रियों की सेवा करना भगवान की पूजा से बढ़कर पुण्य फल मिलता है। ग्राम प्रधान विजय गुप्ता तथा विनय पांडेय…
वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल का गिलट बाजार स्थित पत्रकारपुरम कॉलोनी में अनौपचारिक आगमन रविवार को स्थानीय निवासियों एवं पत्रकारों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान नगर आयुक्त ने कॉलोनी में निवास कर रहे पत्रकारों एवं नागरिकों के साथ संवाद कर क्षेत्र के सुंदरीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में कॉलोनी में सोलर लाइटों की समुचित व्यवस्था, पार्क के रखरखाव, पानी के कंप्रेसर की क्षमता बढ़ाने तथा कॉलोनी गेट के पास रंगाई-पुताई एवं आकर्षक कलाकृति विकसित किए जाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को…
वाराणसी/ वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में पांचवी स्व रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग प्रतियोगिता की ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में शुरुआत हुई प्रथम चरण में युगल स्पर्धा के पुरुष पर युगल मैच से प्रतियोगिता की शुरुआत हुई खेले गए उद्घाटन मैचों में अश्विनी चक्रवाल और शिवदयाल यादव की अनुभवी जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये युवा निशान्त सिंह और दिब्याशं सिंह की जोड़ी को पराजित करके पूरे अंक अर्जित कर लिया अन्य मैच प्रगति पर रहे लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के युगल…
वाराणसी शहर के नदेसर स्थित होटल ताज गंगेज के दरबार हॉल में “शिक्षा महोत्सव 2026” का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रविंद्र साहू द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक एवं शिक्षक शामिल हुए शिक्षा महोत्सव करियर गाइडेंस सेशन, द्रोणा अर्जुन अवॉर्ड एवं शिक्षक सम्मान समारोह” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सही करियर मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, लॉ एवं अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा छात्रों को निःशुल्क करियर काउंसलिंग उपलब्ध कराई गई देश के विभिन्न प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों…
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में डॉक्टर सुनील कुमार उपवास रखते हुए कहा शास्त्रों में कहा गया है कि दूषित व्यक्ति का अन्न-जल ग्रहण करने से मन दूषित होता है। यदि दूषित व्यक्ति के द्वारा भगवान को भोग लगाया जायेगा, तो भगवान भी रूष्ट होंगे। ईश्वर की सदकृपा के बिना जीवन में सफलता संभव नहीं है। दक्षिण भारत के प्रान्तों में नास्तिक परम्परा के लोग सरकार के गलत निर्णय या पक्षपातपूर्ण निर्णय से मंदिरों में घुसाए गए। आन्ध्रप्रदेश के जगनमोहन रेड्डी के शासनकाल में ऐसा मामला प्रकाश में आया था। केरल से भी इस तरह की खबरें आती रही हैं।…
राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित भव्य नागरिक अलंकरण समारोह में भारत की राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश से संबंधित सात प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। कला, खेल, पुरातत्व, चिकित्सा, विज्ञान तथा आयुर्वेद जैसे विविध क्षेत्रों में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म विभूषण और पद्म श्री से अलंकृत किया गया। भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रख्यात वायलिन वादक डॉ. (श्रीमती) एन. राजम् को कला के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। “सिंगिंग वायलिन” के नाम से विख्यात डॉ. राजम् ने वायलिन पर हिंदुस्तानी गायन…
सुखपुरा, बलिया। थाना सुखपुरा पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस टीम आगामी बकरीद त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच तथा वांछित अभियुक्तों…
गड़वार (बलिया)। श्री जंगली बाबा धाम, गड़वार में संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा के निर्वाण शताब्दी वर्ष के अवसर पर आगामी 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक श्री जंगली बाबा धाम सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक आचार्य पंडित राहुल उपाध्याय के संयोजकत्व में आयोजित होने वाले हरिहरात्मक महायज्ञ की तैयारियों को लेकर एक वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में महायज्ञ को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक के दौरान कार्यकारिणी समिति का विस्तार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को यजमान बनाने तथा…
बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्मृति शेष बालेश्वर लाल की 39वी पुण्यतिथि 27 मई, बुधवार को शाम चार बजे से बालेश्वर लाल मार्ग पोखरा गड़वार पर ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि श्रीनाथ बाबा मंदिर के पीठाधीश्वर कौशलेन्द्र गिरी होंगे। समारोह की अध्यक्षता गामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी एवं संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद त्रिपाठी करेंगे। मुख्य वक्ता पूर्वांचल के प्रख्यात साहित्यकार एवं हास्य कवि भोला प्रसाद आग्नेय होंगे। स्वागताध्यक्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार होंगे। समारोह मे पत्रकार, साहित्यकार, कवि, वरिष्ठ प्रशनिक अधिकारी, राजनेता, पूर्व सैनिक एवं समाज के विभिन्न…
रसड़ा(बलिया)। क्षेत्र के ग्राम सभा सरदासपुर में हाई कोर्ट आदेश के बाद तहसील प्रशासन खुदवाई गढ़ही। जिससे ग्राम सभा की जमीन पर अवैद्य अतिक्रमण करनेवालो के मन में भय (दहशत) व्याप्त है। इस बात का भय है कि मेरा भी नंबर कभी आ सकता है। प्राप्त समाचार के अनुसार जिस गढ़ही को तहसील प्रशासन ने खुदवाया है उस गढ़ही मे ग्रामीणो के नार्बदान का पानी जाता था गढ़ही पुरी तरह पठ चुकी थी जिससे कृषि योग्य भूमि मे पानी बहता था जिससे किसान खेती नही कर पाता था। गढ़ही खोदाई के आवेदन देने से काम नही बना तो ग्रामीण न्यायलय…
