Author: admin
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक रामदुलारे गोंड को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा सुनाई गई 25 साल की कठोर कारावास की सजा के खिलाफ दाखिल अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक की जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया है।अदालत से जमानत मिलने की खबर जैसे ही सोनभद्र के म्योरपुर और दुद्धी क्षेत्र में पहुंची, स्थानीय राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यह मामला करीब 9-10 साल पुराना है,…
ओबरा/सोनभद्र पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सम्बद्ध पतंजलि के सभी संगठनों के तत्वावधान में सोनभद्र जिले के ओबरा स्थित चिल्ड्रेन पार्क योग भवन में आयोजित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 2026 के पांचवें दिन योग का भव्य सत्र संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदरणीय विकास सिंह (युवा कर्मठ समाज सेवी व सभासद प्रतिनिधि) एवं विशिष्ट अतिथि बबलू प्रजापति (जूनियर इंजीनियर, ओबरा परियोजना) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर ओबरा नगर प्रभारी नरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे, जबकि मंच का कुशल संचालन जिला कोषाध्यक्ष एवं योग प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह ने किया। शिविर में लगभग 20 योग…
सोनभद्र जनपद के सुदूरवर्ती कोन क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और डॉक्टरों की भारी कमी को लेकर स्थानीय जनता के सब्र का बांध अब टूट गया है। क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को पटरी पर लाने और बुनियादी चिकित्सा अधिकारों की मांग को लेकर राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट के बैनर तले सोमवार को एक विशाल जनजागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत पडरछ से शुरू हुए इस अभियान का नेतृत्व ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने किया। आंदोलन के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव-गांव जाकर व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और स्थानीय सरकारी अस्पताल में…
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से महिला सशक्तिकरण की एक ऐसी अनूठी और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने साबित कर दिया है कि यदि हौसला बुलंद हो और सही मार्गदर्शन मिले, तो परिस्थितियां चाहे जितनी भी विपरीत हों, सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है। करमा ब्लॉक स्थित सरौली गांव की रहने वाली 27 वर्षीय हेमा कुमारी आज न केवल खुद आत्मनिर्भर बन चुकी हैं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बनकर उभरी हैं। जिसके सामने कभी खुद का परिवार चलाने का गंभीर संकट था, वह महिला आज 20 लोगों को…
सोनभद्र (ओबरा)। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सम्बद्ध पतंजलि सोनभद्र के सभी संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 2026 स्थानीय ओबरा तहसील के चिल्ड्रेन पार्क स्थित योग भवन में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। 20 मई से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण शिविर आगामी 15 जून तक चलेगा। सोमवार को शिविर के पांचवें दिन देश-विदेश के साधकों के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर के पांचवें दिन के प्रात सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदरणीय अशोक यादव (अध्यक्ष, सोनाचल सेवा मंच) एवं विशिष्ट योग शिक्षक आदरणीय लालजी द्वारा…
सोनभद्र। स्थानीय अनपरा तापीय परियोजना प्रबंधन द्वारा कॉलोनी परिसर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए एक सराहनीय और वृहद पहल की शुरुआत की गई है। भारत सरकार के स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान से प्रेरणा लेते हुए परियोजना प्रबंधन ने अब हर रविवार को कॉलोनी के पार्कों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई के लिए वृहद श्रमदान अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में आज, 24 मई 2026 (रविवार) को सुबह ठीक सात बजे कॉलोनी परिसर स्थित सीआईएसएफ (CISF) मैदान और शिव मंदिर प्रांगण में एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस वृहद अभियान…
वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी का विश्वप्रसिद्ध नमो घाट रविवार सुबह एक खूनी संघर्ष का गवाह बना। घाट पर सुबह घूमने आए पर्यटकों और वहाँ की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्डों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते इस विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे निकल आए और घाट कुरुक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस हिंसक झड़प की चपेट में आने से सोनभद्र के रहने वाले एक 17 वर्षीय किशोर को अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान सोनभद्र…
सोनभद्र (ओबरा)। भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के पदाधिकारी महेश यादव जी के पूज्य पिता जी का कल (23 मार्च) आकस्मिक निधन हो गया। ओबरा में पिता के निधन की सूचना मिलते ही भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के तमाम पदाधिकारी और सदस्य स्तब्ध रह गए। इस दुखद खबर से पूरे संगठन और स्थानीय श्रमिक समाज में गहरे शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आज संगठन कार्यालय पर एक आपात शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने अत्यंत गमगीन माहौल में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का…
ओबरा सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासनिक दावों और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ओवरलोडिंग का एक बड़ा खामियाजा आज सुबह आम जनता को भुगतना पड़ा। रास पहाड़ी की तरफ से अत्यधिक मात्रा में गिट्टी लादकर आ रहे एक अनियंत्रित डंपर की कमानी ठीक टर्निंग पॉइंट (मोड़) पर टूट गई। घटना सुबह करीब 9:00 बजे की है, जब व्यस्ततम समय में यह डंपर बीच सड़क पर तिरछा होकर खड़ा हो गया। इसके बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते पूरा इलाका चक्काजाम की चपेट में आ गया। जिस मार्ग पर…
ओबरा (सोनभद्र)।उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी नगर पंचायत होने का गौरव रखने वाले ओबरा में सरकारी धन की खुली फिजूलखर्ची और स्थानीय प्रशासन की घोर संवेदनहीनता का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। ओबरा के सबसे व्यस्ततम और प्रमुख व्यावसायिक केंद्र शारदा मंदिर चौराहे (वार्ड नंबर 3) पर राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से स्वच्छ जल वाटर सबमर्सिबल सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया गया था। लेकिन विडंबना देखिए कि करोड़ों का सालाना बजट ठिकाने लगाने वाली इस नगर पंचायत का…
