Author: admin
लखनऊ निगोहां कस्बे के स्टेशन रोड पर मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद टूटकर एक कारपेंटर के घर में जा गिरा। तार गिरते ही जोरदार धमाकों के साथ चिंगारियां निकलने लगीं। उस समय घर के बाहर बैठा परिवार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तार जमीन पर गिरते ही लगातार तेज विस्फोट होने लगे। करंट और धमाकों की वजह से घर की पक्की फर्श तक उखड़ गई।…
लखनऊ, पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम इलाके में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब वह अपने ऑफिस के बाहर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गंभीर रूप से घायल संदीप सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से अपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।मूल रूप से जौनपुर निवासी संदीप सिंह अपने परिवार के साथ कालिंदी पार्क के पास रहते…
सोनभद्र के पथरीले और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की तकदीर बदलने वाली महत्वाकांक्षी कनहर सिंचाई परियोजना अब हकीकत बनने के बेहद करीब है। जिले की दुद्धी तहसील में निर्माणाधीन इस परियोजना से अगले वर्ष की शुरुआत से ही किसानों के खेतों तक पानी पहुँचने लगेगा। इससे न केवल सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि क्षेत्र का वर्षों पुराना पेयजल संकट भी हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा। यह परियोजना काफी पहले शुरू हुई थी, लेकिन इसे असली रफ्तार सूबे की योगी सरकार के कार्यकाल में मिली। सरकार की प्राथमिकता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण से जुड़ी तमाम कानूनी व…
ओबरा (सोनभद्र) परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज एवं श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज की पावन प्रेरणा से ओबरा चिल्ड्रेन पार्क में चल रहे प्रांतीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन साधकों में भारी उत्साह देखा गया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सभी प्रमुख संगठनों द्वारा आयोजित यह ऐतिहासिक 25 दिवसीय शिविर आगामी 15 जून 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। यह शिविर उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी आदरणीय भ्राता दुर्गेश जी (पतंजलि योग समिति) एवं श्रद्धेय श्री भगवान जी (राज्य प्रभारी, भारत स्वाभिमान, उ.प्र. पूर्व) के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। शिविर के मुख्य उद्देश्य…
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में इन दिनों पारा आसमान छू रहा है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने जहाँ आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है, वहीं जंगलों और पथरीले पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले वन्यजीवों के लिए भी अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए SSS परिवार ने एक बेहद सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। संस्था द्वारा मारकुंडी ईको प्वाइंट क्षेत्र में वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए वन्यजीव जल सेवा अभियान का शंखनाद किया गया है।अभियान के अंतर्गत SSS परिवार के सदस्यों ने मारकुंडी ईको प्वाइंट और उससे सटे…
बलिया। भाजपा नेता एवं पत्रकार देवनारायण प्रजापति के साथ कथित मारपीट और पुलिस हिरासत में उत्पीड़न के मामले में न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेश पाण्डेय की अदालत ने मामले में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत विचारण योग्य अपराध मानते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिस कर्मियों को तलब करने का आदेश दिया है। अदालत के इस फैसले से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।न्यायालय द्वारा जिन पुलिस कर्मियों को तलब किया गया है उनमें तत्कालीन थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक छुन्ना सिंह, मुन्नालाल यादव, कांस्टेबल शिवम पटेल, विवेक कुमार, संतोष सिंह, राजकुमार पटेल तथा…
लखनऊ मोहनलालगंज ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार के अवसर पर निगोहा थाना परिसर में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। थाना परिसर में बजरंगबली की पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन बड़े श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ कराया गया, जिससे पूरा थाना परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। आयोजकों द्वारा कन्याओं को भोजन कराकर भंडारे का शुभारंभ कराया गया।…
लखनऊ मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों में पारिवारिक विवाद के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक का सगा भाई भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपाल खेड़ा निवासी श्रीमती पप्पी पत्नी जमुना प्रसाद ने बीते शनिवार को तहरीर देकर बताया था कि उनके पति जमुना प्रसाद पावर ग्रिड खुजेहटा में कार्यरत…
हापुड़ (मनीष कुमार) थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रजापुर में दो पक्षों के बीच चल रहा पुराना विवाद अब एक नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। इस टकराव के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है, जिसे देखते हुए एहतियात बरती जा रही है मामले में तुल पकड़ने के बाद एक पक्ष ने पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष का कहना है:”इस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की…
भदोही:प्रतिदिन की जा रही जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक-26.05.2026 को श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध,…
