Author: admin
रसड़ा (बलिया)। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार नगर सहित ग्रामीण अंचलों में उत्साह, हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कुर्बानी देकर परिवार, समाज और देश की सलामती के लिए अल्लाह तआला से दुआ मांगी। साथ ही परिवार में सुख-शांति, खुशहाली और बरकत की कामना की गई।गुरुवार की सुबह नगर की विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में निर्धारित समयानुसार नमाज अदा की गई। सुबह साढ़े छह बजे से सवा सात बजे तक मुस्लिम भाइयों ने नमाज पढ़कर एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी तथा नेक रास्ते पर चलने और अमन-चैन कायम रहने की दुआ की।त्योहार के अवसर…
लखनऊ निगोहा कस्बे में स्थित रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सरकारी भूमि पर उगे घने जंगल में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के चलते लपटें आसपास के क्षेत्र में फैलने लगीं। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी अनूप तिवारी व पुलिसकर्मी चंद्र बहादुर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से सेवानिवृत्त आईजी राजेंद्र पांडेय के फार्म हाउस की ओर बढ़ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फायर…
लखनऊ मोहनलालगंज क्षेत्र की गौरा कॉलोनी में बृहस्पतिवार को धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह करीब दस बजे से शुरू हुए इस भंडारे में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।भंडारे का आयोजन समाजसेवी ओमकार जायसवाल, मनोज जायसवाल एवं अरुण जायसवाल के संयोजन में कराया गया। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण एवं पेयजल आदि…
लखनऊ मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में जिलाबदर घोषित दो अपराधियों को चोरी-छिपे अपने घर आने की सूचना पर पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्रवाई पहले से लागू थी, बावजूद इसके बिना अनुमति जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के मुताबिक बुधवार और गुरुवार की रात मोहनलालगंज पुलिस टीम कनकहा मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फत्तेखेड़ा निवासी मोहित कुमार और सारिख खान उर्फ…
रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर जियो पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक के दौरान ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 4 बजे थाना निगोहा को सूचना मिली कि रायबरेली से लखनऊ जाने वाली लेन पर दो वाहनों की टक्कर में तीन लोग घायल हैं। चौकी प्रभारी कस्बा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि चावल-गेहूं लादकर बंगला बाजार लखनऊ जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रहे…
लखनऊ नगराम क्षेत्र के नदौली गांव में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को इंटरनेशनल ड्रेन एवं बिजरा ड्रेन की सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों और किसान संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पैदल चलकर ड्रेन की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान प्रतापगढ़ से पहुंचे अवर अभियंता मनोज सोनकर तथा उन्नाव के अवर अभियंता संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि नदौली में ड्रेन सफाई का कार्य चल रहा है, लेकिन कई स्थानों पर किसानों द्वारा ड्रेन की जमीन को…
वाराणसी के महमूरगंज स्थित प्रचंड गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं काशी में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए नागरिक सुरक्षा प्रखंड चेतगंज के पोस्ट नंबर 9 में चीफ वार्डन विनोद कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर प्रखंड चेतगंज के डिवीजनल वार्डन मंगला प्रसाद गुप्ता निशुल्क प्याऊं का उद्घाटन करते हुए बताया कि नागरिक सुरक्षा समाज के कार्यों में हमेशा तत्पर रहता है और जहां जैसी आवश्यकता पड़ती है सेवा भाव के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा के सदस्यों के सहयोग से मानव सेवा के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करता है इसी क्रम में…
रोहनिया।आदर्श नगर पंचायत गंगापुर स्थित कार्यालय पर बुधवार को चेयरमैन स्नेह लता सेठ की अध्यक्षता तथा प्रतिनिधि संतोष सेठ व सत्यम सेठ की देखरेख में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा अध्यक्ष स्नेह लता सेठ ने संयुक्त रूप से फीता काट कर 2 करोड़ रुपये के लागत की नवनिर्मित कुल 28 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिसमें इंटरलॉकिंग, सड़क निर्माण कार्य ,सीसी रोड, अंडरग्राउंड जल निकासी कार्य ,सभागार का नवीनीकरण एवं स्टोर रूम का निर्माण कार्य, अलग-अलग तीन स्थानों पर वाटर कूलर की स्थापना का कार्य, ओपन जिम आदि विभिन्न विकास कार्य कराए गए…
वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा दशहरा पर अस्सी घाट पर ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ न्यास की तरफ से गंगा प्राकट्य उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध समाजसेवी अश्वनी शुक्ला एवं दुर्गा जी मंदिर के महंत कौशल पति द्विवेदी सहित कलाकार पत्रकार समाजसेवी एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित करने का काम किया गया। इस अवसर पर महंत कुशाल गुरु ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम से जन जागरण होता है, लोगों को मां गंगा के प्रति निर्मल अविरल बनाने के लिए प्रेरणा मिलती है। वहीं, समाजसेवी अश्वनी शुक्ला ने कहा कि मोक्षदाययनी मां गंगा के प्रति…
वाराणसी के चंदुआ छित्तूपुर स्थित मोतीलाल मानव उत्थान समिति के तत्वाधान में आयोजित संस्कार लोकगीतों पर 10 दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया समापन समारोह के मुख्य अतिथि केशव भाई जालान समाजसेवी एवं चीफ वार्डन सिविल डिफेंस वाराणसी जोन विदुषी श्रीमती सुचरिता गुप्ता प्रसिद्ध शास्त्री व उप शास्त्री गायिका वाराणसी अजय त्रिपाठी म्यूजिक डायरेक्टर व लेखक तथा मिथिलेश कुमार कुशवाहा संस्थापक व आयोजक एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधवक शुभारंभ किया गया इस 10 दिवसीय संस्कार व लोकगीतों पर कार्यशाला में पूरे पूर्वांचल के प्रतिभागियों ने भाग लिया था संस्कृति कार्यक्रमों में एक से बढ़कर एक…
