Author: admin

हापुड़ (मनीष कुमार) मोनाड विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा वरिष्ठ विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह ‘वोयेज 26’ का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स, अतिथियों एवं शिक्षकों का तिलक, चॉकलेट एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता-पाठ एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में बिताए अपने यादगार पलों एवं अनुभवों को साझा करते हुए…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के त्वचा रोग विभाग द्वारा विश्व सनस्क्रीन दिवस के अवसर पर अत्यंत उत्साह एवं शैक्षणिक गरिमा के साथ एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव, त्वचा स्वास्थ्य तथा निवारक त्वचा रोग देखभाल के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम डॉ. दीप्ति सक्सेना, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, त्वचा रोग विभाग, सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, हापुड़ के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें विभाग के संकाय सदस्यों, स्नातकोत्तर रेजिडेंट्स, इंटर्न्स, मेडिकल विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) एक माह पूर्व चोरी हुई गाड़ी की बरामदगी के लिए पीड़ित ने हापुड एसपी कार्यालय पहुंच कर गुहार लगाई है। एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द से जल्द वाहन बरामद कराने की मांग की है पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज हुए एक महीना बीत जाने के बाद भी वाहन की बरामदगी नहीं हो पाई है।पीड़ित ने बताया की मैं पिछले एक महीने से लगातार थाने के चक्कर काट रहा हूँ, लेकिन हर बार पुलिसकर्मी सिर्फ ‘जांच चल रही है’ कहकर टाल देते हैं। मेरी रोजी-रोटी इसी वाहन पर निर्भर थी, जिसके न होने से मुझे…

Read More

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार सहित पुलिस पेंशनर्स मौजूद रहे।बैठक के दौरान पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध और समुचित निस्तारण के निर्देश दिए तथा पेंशनर्स को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।पुलिस पेंशनर्स ने गोष्ठी आयोजित किए जाने पर पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, प्रधान लिपिक सहित अन्य…

Read More

बलिया। जनपद की दोकटी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से करीब 22 लाख रुपये मूल्य की 3105 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दोकटी पुलिस ने मंगलवार देर रात गश्त के दौरान शोभा छपरा-बैरिया मार्ग पर संदिग्ध पिकअप वाहन को देखा। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन में…

Read More

बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत बलिया पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन विभाग की प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 372/2019, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी अखिलेश कुमार शाह उर्फ लड्डू निवासी गोपालपुर, सहरसपाली, थाना कोतवाली, जनपद बलिया को दोषी पाया गया।विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट)/अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-04, बलिया ने आरोपी को 1 वर्ष 3 माह के सश्रम कारावास…

Read More

रसड़ा (बलिया) : भीषण गर्मी और तेज धूप से बेहाल रोगियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पूर्व सैनिक संगठन चिलकहर के तत्वाधान ने बुधवार को शिविर लगाकर समाज सेवा की अनूठी पहल की गई। सुबह पूर्व सैनिक रणजीत सिंह ने अपने अन्य पूर्व सैनिकों के साथ लोगों को गुड़ खिलाकर व ठंडा पानी पिलाकर इस कार्यक्रम उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएचसी के अधीक्षक डा. मनीष जायसवाल सहित पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष महात्मा सिंह, कैप्टन हवलवार पांडेय, गिरिश सिंह राजकुमार सिंह, अनिरूद्ध सिंह, ओमप्रकाश राजभर, अरविंद सिंह, दिलीप भारद्वाज, सुरेश प्रसाद, जेपी…

Read More

लखनऊ राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश के सत्रह राज्यों से आए संगठन पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, तहसील स्तरीय पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। समारोह में पत्रकार हितों, सुरक्षा कानून और मीडिया कर्मियों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री मा० ब्रजेश पाठक रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री मा० सुरेश राही जी, लखनऊ महापौर, एमएलसी मा० रामचन्द्र प्रधान जी तथा सुप्रीम…

Read More

लखनऊ मोहनलालगंज आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मोहनलालगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। त्योहार के मद्देनजर बुधवार को कस्बा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसीपी मोहनलालगंज ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। उनके साथ इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी, कस्बा चौकी इंचार्ज अतुल सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर आमजन से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों…

Read More

लखनऊ भीषण गर्मी के बीच मोहनलालगंज विकास खंड क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। करोरा कस्बे में सहकारी समिति के पास लगा आरओ पेयजल सिस्टम पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, बाजार आने वाले लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मोहनलालगंज तहसील परिसर और विकास खंड कार्यालय में लगे वाटर कूलर भी खराब पड़े हैं, जिससे आमजन, अधिवक्ता और वादकारी पानी के लिए परेशान हैं।करोरा निवासी हनीफ ने बताया कि आरओ सिस्टम खराब होने की शिकायत कई बार बीडीओ और एडीओ पंचायत से…

Read More