Author: admin

34वीं वाहिनी पीएसी, भुल्लनपुर वाराणसी में प्रारंभ हुई 09वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2026,का भव्य समापन समारोह 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी के परेड ग्राउंड में आयोजन सचिव डा मीनाक्षी कात्यायन, आईपीएस, सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी की उपस्थिति में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 वाहिनियों से 215 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया प्रतियोगिता में जूडो चैंपियनशिप में 36वी वाहिनी रामनगर वाराणसी 4 स्वर्ण 1 रजत से प्रथम स्थान एवं 48वीं वाहिनी सोनभद्र 1.1.1.से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, बूसू चैम्पियनशिप में 36वी ने 40अंकों से प्रथम और 48वी वाहिनीं 39 अंकों से द्वितीय स्थान प्राप्त…

Read More

आध्यात्मिक जगत स्तब्ध, महंत जी के निधन से संत समाज को गहरा आघात, शोक में डूबे श्रद्धालु वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के समीप दिव्य देवी दरबार आश्रम के पूज्य महंत 1008 श्री दंडी स्वामी श्री जगदीश्वरानंद महाराज जी (84) 12 मई 26 दिन मंगलवार को अपराह्न लगभग 2.45 बजे ब्रह्मलीन हो गए। ब्रह्मलीन होने से संत समाज,श्रद्धालुओं एवं समस्त क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। स्वामी श्री श्री जगदीश्वरानंद महाराज जी एक महान संत, तपस्वी एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, सेवा, साधना एवं मानव कल्याण के कार्यों में समर्पित कर दिया। उनके श्रीमुख से निकले…

Read More

वाराणसी के मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में आई आई ए के कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पश्चिम एशिया संकट से एमएसएमई प्रभावित पर सरकार की ओर से अधिक राहत की उम्मीद पर उद्योग से जुड़े लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की इस बैठक में पश्चिम एशिया में जारी भू राजनीति तनाव का असर भारतीय व्यापार और उद्योग जगत में साफ दिखने लगा है बैठक के संवाद में यह सामने आया की बढ़ती कच्चे तेल की कीमतें सप्लाई चैन में बढ़े और लॉजिस्टिक्स लागत में उछाल ने खास कर एमएसएमई सेक्टर की कमर तोड़ना शुरू कर…

Read More

वाराणसी। भोजपुरी लोकगायन और बिरहा जगत के सम्राट रहे हीरालाल यादव की सातवीं पुण्यतिथि उनके आवास पर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्वांचल के नामचीन बिरहा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में लोकगीत, बिरहा गायन एवं उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री हीरालाल यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित कलाकारों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें काशी की लोकसंस्कृति का गौरव बताते हुए उनके योगदान को याद किया।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़ पहलवान’ ने कहा कि…

Read More

वैश्विक ऊर्जा संकट और तेल आपूर्ति पर बढ़ते दबाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों से ऊर्जा बचाने और अनावश्यक आवागमन कम करने की अपील कोई असामान्य या बढ़ा-चढ़ाकर किया गया कदम नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर में अपनाई जा रही व्यापक रणनीति का हिस्सा है। वर्ष 2026 के ऊर्जा संकट से निपटने के लिए अनेक देशों ने ऊर्जा संरक्षण को लेकर कठोर कदम उठाए हैं, जिनमें ईंधन राशनिंग, यात्रा प्रतिबंध, घर से काम करने की अनिवार्यता, बाजारों के समय में कटौती और सार्वजनिक अभियानों के माध्यम से बिजली एवं ईंधन की खपत घटाने जैसे उपाय शामिल हैं।…

Read More

नगरा, 12 मई 2026। जनता इंटर कॉलेज नगरा, बलिया के प्रधानाचार्य कक्ष में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) की एक आवश्यक बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री डॉ. उग्रसेन सिंह ने की।बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला मंत्री डॉ. उग्रसेन सिंह ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।बैठक में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य रूप…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) जनपद में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन में लगे दो लोडर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान खनन माफिया मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर खनन विभाग की टीम ने क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान खेतों और खाली पड़ी जमीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) सड़क पर तेज धमाके की आवाज निकालने वाले मॉडीफाई साइलेंसर के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बाबूगढ़ क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाया। उ०प्र० शासन और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कई गैराजों पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बब्बू मिस्त्री की दुकान पर मॉडीफाई साइलेंसर लगी चार बुलेट मोटरसाइकिल पकड़ी गईं, जिन्हें सीज कर दिया गया। साथ ही मौके से कई मॉडीफाई साइलेंसर भी जब्त किए गए।अभियान में क्षेत्राधिकारी यातायात राहुल यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे, यात्रीकर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय,…

Read More

अनपरा, सोनभद्र | 12 मई, 2026 जनपद के अनपरा क्षेत्र में फर्जी कंपनी के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक जालसाज ने अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाकर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई हड़प ली है। ताजा मामले में, पैसा वापस मांगने पर एक दलित युवक को जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से पीड़ित परिवार दहशत में है।भरत नगर (वार्ड नं. 11) निवासी दीप नारायण बैसवार ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही एक पीआरडी महिला जवान से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन और नकदी छीन ली। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आरोपों के अनुसार, पीआरडी महिला जवान ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे निशाना बना लिया। बताया गया कि बदमाश महिला जवान के हाथ से मोबाइल फोन और नकदी छीनकर तेज गति से फरार हो…

Read More