Author: admin
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के मामले को लेकर वाराणसी में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एबीवीपी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था एनटीए का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की।छात्रों ने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक होने की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कीछात्रों का कहना था कि सरकार को छात्रों के हित…
वाराणसी में सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लंका चौराहा पर कूड़ा फेंककर विरोध जताया और बाद में वाराणसी नगर निगम पहुंचकर निगम कार्यालय का घेराव किया।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सफाई सुपरवाइजरों द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उनसे अवैध वसूली की जाती है, वेतन में बेवजह कटौती की जाती है और विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।सफाई कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, समय से वेतन भुगतान, साप्ताहिक अवकाश और सुपरवाइजरों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की…
सिकंदरपुर, बलिया। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल ने एक बार पुनः अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं श्रेष्ठ शिक्षण व्यवस्था का परिचय देते हुए क्षेत्र में सफलता का नया इतिहास रच दिया है।सीबीएसई द्वारा घोषित सत्र 2025-26 के कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया।विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। विद्यालय की छात्रा प्रिया वर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया।वहीं आशु यादव ने 93.40%, राज गुप्ता ने 93%, अंजली वर्मा, श्वेता गुप्ता एवं पलक गुप्ता ने 90-90 प्रतिशत…
सिकन्दरपुर, बलिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव तिवारी ने बुधवार को सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात की। नगर में प्रवेश करते ही उन्होंने मां जाल्पा एवं मां कल्पा मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों से संपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भाजपा की नीतियों की जानकारी दी। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रयाग…
सहतवार, बलिया। थाना सहतवार पुलिस ने अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर प्रसाद के पर्यवेक्षण में थाना सहतवार पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष सहतवार प्रशान्त कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 109/2026 धारा 87,…
रसड़ा (बलिया)। थाना रसड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस टीम को यह सफलता मिली।पुलिस के अनुसार, वादिनी ने थाना रसड़ा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने धारदार…
नगरा, बलिया । जनता इंटर कॉलेज नगरा, बलिया के प्रधानाचार्य कक्ष में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) की एक आवश्यक बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री डॉ. उग्रसेन सिंह ने की।बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला मंत्री डॉ. उग्रसेन सिंह ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।बैठक में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से…
गड़वार, बलिया। थाना गड़वार पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में 50 हजार रुपये वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरसण्डा निवासी अरुण कुमार ओझा पुत्र मंगला प्रसाद ओझा ने हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं थाना गड़वार में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 जनवरी 2026 को उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर धनराशि स्थानांतरित कर ली गई थी।पुलिस अधीक्षक बलिया एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर एवं थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस ने…
रोहनिया। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण के लिए भूसा और भूसा क्रय हेतु धनराशि संकलित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत खुशीपुर बाईपास स्थित एचआरएस भूसा भंडार के पास हाईवे पर बुधवार को पशुपालन विभाग वाराणसी मंडल के अपर निदेशक ग्रेड 2 डॉक्टर आर बी राम तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक कुमार सिंह ने दान राशि से क्रय 300 क्विंटल भूसा लदे सात वाहनों को हरी झंडी दिखाकर ठठरा, बंदेपुर, परसरा, नदोय, खरावन आदि विभिन्न गौशालयों के लिए रवाना किया।उक्त अधिकारियों ने कहाकि गौ सेवा से भगवान की…
रोहनिया। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा 3 मई से 24 जुलाई तक 81 दिवसीय गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के दौरान बुधवार को सुबह प्राचीन शिव धाम मंदिर दरेखु पर पहुंचे। जहां पर जहां आयोजक समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉक्टर सुभाष राजभर व गोपाल यादव ने कार्यक्रम स्थल पर महाराज जी का वैदिक ब्राह्मण द्वारा मंत्रोचार के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी द्वारा किए जा रहे प्रवचन के दौरान मंदिर परिसर में विशाल काय पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खियां के छत से अचानक आक्रामक होकर मधुमक्खियां ने वहां पर उपस्थित लोगों पर…
