Author: admin
चिरईगांव। गोविष्ठि यात्रा के दौरान जाल्हुपुर स्थित श्री कच्चा बाबा आश्रम से होते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश पाठक के निजी आवास अमौली भदीवा पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने गोभक्तों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि “एक पापी और पुण्यात्मा, एक मटकी में खून और दूसरी में दूध साथ नहीं चल सकताी शंकराचार्य ने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि समाज को “कालनेमियों” और फर्जी रामभक्तों की पहचान करनी होगी। उन्होंने कहा कि फर्जी गोसेवकों और भेषधारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।प्रवचन के दौरान उन्होंने गोहत्या को…
वाराणसी के जगमबाड़ी स्थित जगमबाड़ी व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने अध्यक्ष विकेश यादव बाबू के नेतृत्व में जगमबाड़ी फर्नीचर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के आवाहन पर राष्ट्र निर्माण के पद पर दुनिया में ईंधन के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी ने बैटरी वाहन का प्रयोग बढ़ाने की अपील करने पर इससे प्रेरित होकर व्यापारियों को एक संदेश देते हुए आवाहन किया कि हम सभी व्यापारी वर्ष पर्यंत ई वाहन का इस्तेमाल करेंगे और संकल्प लिया इसके साथ ही दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे इसके लिए आज ई-वाहन की रैली…
नगरा (बलिया)। विकास खंड नगरा अंतर्गत ग्राम देवरिया, पोस्ट खारी में 14 मई 2026 को नवनिर्मित “बाबा शिवदत्त बहुउद्देशीय हॉल” का लोकार्पण एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर निशुल्क सिलाई मशीन वितरण के साथ सिलाई प्रशिक्षण केंद्र एवं योग प्रशिक्षण केंद्र का भी शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, आईएएस रहे। उन्होंने अपने कर कमलों द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एस डी एम रसड़ा रवि कुमार उपस्थित रहेकार्यक्रम का आयोजन एवं संयोजन पूर्व प्रधान रामसरीखा प्रजापति एवं उनके सुपुत्र सुभाष चंद्र प्रजापति…
रेणुकूट (सोनभद्र)सोनभद्र की औद्योगिक नगरी रेणुकूट में मज़दूरों के हक और अधिकार की लड़ाई एक बार फिर तेज़ होने वाली है। यहाँ की मज़दूर राजनीति ने उस समय नई करवट ली, जब पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और मज़दूरों के प्रिय नेता स्व. शिव प्रताप सिंह के भाई विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह मज़दूरों की बुलंद आवाज़ बनकर सामने आए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में मज़दूरों का आर्थिक या मानसिक शोषण अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेणुकूट के मज़दूर आज भी स्व. शिव प्रताप सिंह को अपना मसीहा मानते हैं। उनके निधन के बाद क्षेत्र का…
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) सोनभद्र जनपद में जन-सेवा और मानवीय सरोकारों के लिए पहचानी जाने वाली टीम निशा-बबलू सिंह एक बार फिर संकट के समय फरिश्ता बनकर सामने आई है। रेणुकूट क्षेत्र से लापता हुए चार नाबालिग बच्चों को पुलिस और समाजसेवियों के साझा प्रयास से महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामला रेणुकूट क्षेत्र की चाचा कॉलोनी (वार्ड नंबर 3) का है। निवासी नंदू पाल ने 10 मई को पिपरी थाने में तहरीर दी थी कि उनका पुत्र आलोक कुमार पाल अपने तीन दोस्तों—रोहित कुमार, विवेक कुमार और अनिकेत राम के साथ 9 मई से…
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) सोनभद्र जनपद, जिसे अपनी अपार धार्मिक महिमा और प्राकृतिक सुंदरता के कारण गुप्तकाशी के रूप में पूजा जाता है, आज विडंबनाओं के घेरे में है। एक ओर प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और मंदिरों के कायाकल्प का बड़ा दावा करती है, वहीं दूसरी ओर जनपद का प्रसिद्ध सिद्धपीठ अमर गुफा (सलाई बनवा दुवरा घाटी) सरकारी तंत्र की घोर उदासीनता के कारण उपेक्षित पड़ा है। अमर गुफा श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है, जहाँ साल भर हजारों की तादाद में भक्त महादेव के दर्शन के लिए दुर्गम रास्तों से होकर पहुँचते हैं। मंदिर समिति के…
सोनभद्र (14 मई, 2026) विद्यार्थी जीवन में सही समय पर सही दिशा का चयन ही भविष्य की सफलता का आधार बनता है। इसी उद्देश्य के साथ आज एनसीएल ककरी परियोजना स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी के प्रांगण में भविष्य की राहें और हमारा चयन विषय पर एक भव्य करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव जी राय ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया और विद्यार्थियों…
सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोपन थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सवा किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोपन रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन रेलवे…
दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धनौरा गांव में मंगलवार की देर रात बेखौफ चोरों ने दोहरी चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। चोरों ने एक घर से लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ किया, जबकि दूसरे घर में जाग होने के कारण वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित दयाशंकर तिवारी ने बताया कि मंगलवार देर रात तीन-चार चोर उनके घर के पिछले रास्ते से दाखिल हुए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर…
दुद्धी, सोनभद्र। धर्म और आस्था की नगरी दुद्धी में बुधवार को आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। अवसर था श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व आयोजित भव्य 101 कलश यात्रा का। शिवाजी तालाब से शुरू हुई इस यात्रा ने पूरे कस्बे को भक्तिमय रंग में सराबोर कर दिया। बुधवार सुबह शिवाजी तालाब के तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं ने कलशों में जल भरा। पीले वस्त्रों में सुसज्जित महिलाओं, युवतियों और बच्चों के जत्थों ने जब जयकारे लगाते हुए कस्बे का भ्रमण किया, तो दृश्य अत्यंत मनोरम हो गया। यह शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते…
