Author: admin
लखनऊ मोहनलालगंज सर्किल में अपनी सख्त कार्यशैली, त्वरित कार्रवाई और जनसुनवाई को लेकर अलग पहचान बना चुके एसीपी विकास पांडेय के बीकेटी सर्किल स्थानांतरण की खबर सामने आते ही क्षेत्र में मायूसी का माहौल देखने को मिला। आमजन, वादकारियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनके कार्यकाल को बेहद सराहनीय बताते हुए कहा कि मात्र छह माह के अंदर उन्होंने जनता के दिलों में खास जगह बना ली थी।एसीपी विकास पांडेय ने बहुत कम समय में प्रभावशाली कार्यकाल में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ अपराधियों में पुलिस का भय कायम किया। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों व असामाजिक…
लखनऊ निगोहां थाना क्षेत्र के कांटा करौदी गांव में शुक्रवार शाम एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 29 वर्षीय अमीषा यादव पुत्री देशराज निवासी ग्राम कांटा करौदी थाना निगोहां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अमीषा ने अपने घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या…
वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार में डेढ़ दशक तक कैबिनेट मंत्री के रूप में विभिन्न मंत्रालयों को दक्षता पूर्वक सम्हालने वाले कुशल जननेता, अखिल भारतीय कांग्रेस की वर्किंग कमेटी के पूर्व सदस्य,उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और लम्बे समय तक इमानदार जनसेवा की साफ सुथरी राजनिति के पुरोधा और बिना डरे सच बोलने की स्पष्टवादिता के लिये सुविख्यात, काशी सहित मिर्जापुर ही नहीं पूरे उतर प्रदेश के दिग्गज राजनेता स्वर्गीय पंडित लोकपति त्रिपाठी जी की 99 वीं जयंती उनके पैतृक आवास औरंगाबाद हाउस में पारिवारिक वातावरण में सायं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में अपना…
गड़वार , बलिया। जनपद के थाना गड़वार पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों तथा एक वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 128/2026, धारा 85, 80, 61(2) बीएनएस एवं 4 डीपी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित राहुल कुमार साह, पुन्नीलाल साह तथा आरती देवी को मुखबिर की सूचना पर कुकुरहाँ-हजौली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी 13 मई की शाम करीब 6:10 बजे की गई।गिरफ्तार…
मनियर, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मनियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश चन्द्र शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना मनियर पुलिस टीम ने घाघरा नदी किनारे बॉर्डर क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग 5000 लीटर अवैध लहन एवं कई अवैध शराब भट्टियों को नष्ट किया।थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान मौके पर शराब बनाने वाला कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोकथाम…
हापुड़ (मनीष कुमार) गांव नंगोला में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी के आवास पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई ने अब तूल पकड़ लिया है। इस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सपाईयों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।गुरुवार को बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, मौके पर मुस्तैद पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए सपाईयों के हाथों से पुतला छीन लिया। इस…
हापुड़ (मनीष कुमार) मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने पंचायती गौशाला पक्केबाग, जरोठी तथा वर्मीकंपोस्ट उत्पादन केंद्र अलीपुर, हापुड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गौवंश हेतु हरे चारे, भूसा की उपलब्धता एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की गौशाला में जितने भी गोवंश हैं उनको गर्मी से राहत हेतु सभी व्यवस्थाएं होनी चाहिए। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हापुड़ का निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ के द्वारा आवासीय विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन को…
हापुड़ (मनीष कुमार) भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के अंतर्गत पहली बार डिजिटल माध्यम से स्व-जनगणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी कविता मीना एवं जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशन में जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में “जनगणना सेल्फी प्वाइंट” भी स्थापित किया गया है, जहां स्व-जनगणना करने वाले जागरूक नागरिक सेल्फी लेकर अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे स्वयं भी स्व-जनगणना करें तथा अपने…
भा.कृ.अ.प.-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी द्वारा विकसित उन्नत टमाटर संकर ‘काशी अभिमान’ के अनुसंधान, उत्पादन एवं विपणन अधिकारों के लिए रियल एग्री क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर, महाराष्ट्र के साथ लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता भारतीय सब्जी बीज उद्योग में संस्थान द्वारा विकसित उन्नत प्रजातियों एवं संकरों की बढ़ती लोकप्रियता तथा विश्वसनीयता का प्रतीक माना जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान निदेशक, भा.कृ.अ.प.-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी डॉ. राजेश कुमार ने रियल एग्री क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड का स्वागत करते हुए समझौते पर हस्ताक्षर किए तथा ‘काशी अभिमान’ संकर की विशेषताओं एवं व्यावसायिक संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने…
कुछ समय पहले मेरे क्लिनिक में पांच साल की एक बच्ची लाई गई। वह अपनी उम्र के बच्चों की तुलना में विकास के कई चरणों में पीछे लग रही थी। उसकी बोलने की गति धीमी थी और वह अपने हमउम्र बच्चों जितनी सक्रिय या जुड़ी हुई नहीं दिख रही थी। उसके विकास के आकलन में वह तीन साल की बच्ची के स्तर पर पाई गई। उसकी मां बहुत चिंतित थीं। बच्ची बीमार नहीं थी। कोई ऐसी बीमारी या निदान नहीं था जो इसकी वजह समझा सके। लेकिन जब हमने कोविड-19 के पिछले दो वर्षों के बारे में बात की, तो…
