Author: admin
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत ने शुक्रवार को सुलह समझौता के आधार पर बीमा कंपनी से वादी टीचर्स कालोनी रॉबर्ट्सगंज निवासी फिरोज अहमद और उनके परिवार के सदस्यों को 11 लाख 50 हजार रूपये की धनराशि का चेक दिलवाया। करीब 6 माह बाद स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप पर यह सफलता मिली।बता दें कि रॉबर्ट्सगंज टीचर्स कालोनी निवासी वादी फिरोज अहमद ने 11 नवंबर 2025 को स्थायी लोक अदालत में मुकदमा दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई थी। वादी के बेटे ऐयाज अहमद की 15 दिसंबर 2024 को सड़क दुर्घटना में मौत हो…
सोनभद्र, 15 मई 2026 रॉबर्ट्सगंज का तहसील सभागार आज अधिवक्ता एकता, संकल्प और नई ऊर्जा का गवाह बना। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025-26 की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का भव्य शपथ ग्रहण समारोह निवर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह (एडवोकेट) की अध्यक्षता में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह (एडवोकेट) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।मुख्य अतिथि हरिशंकर सिंह ने नई टीम को बधाई देते हुए एक बेहद प्रभावी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वकालत का पेशा केवल…
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र जनपद सोनभद्र के जिला अस्पताल के ठीक सामने संचालित लाइफ केयर हॉस्पिटल इन दिनों चिकित्सा सुविधाओं के लिए नहीं, बल्कि अपनी लचर सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की घोर संवेदनहीनता को लेकर सुर्खियों में है। अस्पताल के जनरल वार्ड में सो रहे एक मरीज का मोबाइल चोरी होने और उसके बाद डॉक्टरों द्वारा पीड़ित परिवार के साथ किए गए दुर्व्यवहार का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चपईल रामगढ़ के रहने वाले 24 वर्षीय प्रियांशु गुप्ता अपने पैर के ऑपरेशन के लिए लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। 13 मई की अलसुबह करीब…
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र बीते बुधवार (13 मई 2026) की शाम करीब 05:30 बजे सोनभद्र जनपद में आए विनाशकारी आंधी-तूफान और बारिश ने बिजली विभाग के बुनियादी ढांचे को तहस-नहस कर दिया था। भारी आंधी के कारण जिले भर में सैकड़ों बिजली के खंभे उखड़ गए, पेड़ गिरने से लाइनें टूट गईं और भारी-भरकम ट्रांसफार्मर पोल से नीचे आ गिरे। इस प्राकृतिक आपदा के बाद से ही बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी प्रभावित इलाकों में व्यवस्था सुधारने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विभाग की मुस्तैदी के चलते जनपद के अंतर्गत…
सोनभद्र जनपद में पिछले दिनों आए भीषण आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण हुई जनहानि के बाद शासन और प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील नजर आ रहा है। आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों से मिले माननीय मंत्री माननीय विधायक सदर जिलाधिकारी, हर संभव सहायता का दिये भरोसा तेज आंधी, बारिश एवं तूफान से हुई जनहानि के बाद समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे तथा जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मृतक कमलावती, रामविलास एवं महेंद्र के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए शासन की…
वाराणसी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा धार स्थित भोजशाला परिसर को हिंदू मंदिर मानते हुए दिए गए महत्वपूर्ण निर्णय पर अस्सी के डुमराव बाग कॉलोनी स्थित आदि शंकराचार्य महासंस्थानम, श्री काशी सुमेरु मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे सनातन संस्कृति, ऐतिहासिक प्रमाणों और सत्य की विजय बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने स्पष्ट रूप से यह प्रमाणित किया है कि भोजशाला की मूल संरचना प्राचीन मां सरस्वती मंदिर की रही है।जगद्गुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भोजशाला की आंतरिक संरचनाओं में विद्यमान वैदिक…
समागति कैंसर सेंटर चुनार रोड, काशी हॉस्पिटल चुनार रोड भिखारीपुर वाराणसी में माननीय राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के द्वारा फीता काट एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन समारोह में माननीय राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के साथ साथ अशोक तिवारी मेयर वाराणसी के वेंकटेश रमन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया वहीं इस मौके पर के वेंकटेश रमन के द्वारा पूजन वंदन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।समारोह के की अध्यक्षता काशी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ टी पी सिंह के द्वारा की गयी वहीं मंच संचालन आकांक्षा रॉय व इंजीनियर शैलेश गुप्ता के द्वारा…
वाराणसी के रेनू नगर कॉलोनी मवैया सारनाथ वाराणसी में दी प्राइम सिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी विदूष सक्सेना रहे एवं इस अवसर पर अस्पताल के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश सिंह एवं डायरेक्टर डॉक्टर एस डी राय द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्रम देकर किया गया मुख्य अतिथि ने अस्पताल की आधुनिक सेवाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह एवं डायरेक्टर डॉक्टर एस डी राय ने संयुक्त रूप…
वाराणसी /संजय सिटी मॉडल स्कूल गौरा काशीपुर का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा का फल शानदार रहा। विद्यालय के उत्तीर्ण छात्र,छात्राओं का प्रतिशत 96 % रहा। जीव विज्ञान वर्ग में कुमारी खुशी ने 90% प्रतिशत पाकर अपने वर्ग में प्रथम रही।जबकि कोमल बिंद दूसरे व प्रियंका कुमारी तीसरे स्थान पर रही। कामर्स वर्ग में लक्ष्य खन्ना 78%प्रतिशत पाकर प्रथम तथा प्रतीक दूसरे स्थान पर रहें। गणित वर्ग में कुमारी प्रज्ञा बिंद 80%प्रतिशत पाकर प्रथम तथा आंचल वर्मा दूसरे स्थान पर रही। विद्यालय के प्रबंधक श्री संजय सिंह ने बच्चों का उत्साह करते हुए उन्हें मिठाई खिलाया। प्रधानाचार्या श्रीमती नम्रता सिंह निर्देशिका…
उत्तर प्रदेश में हरे चारे की कमी के मद्देनजर प्रदेश के पशुपालन विभाग के तत्वावधान में भा.कृ.अनु.प.- भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान, झाँसी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में ‘चारा विकास’ हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 27 अप्रैल से 14 मई, 2026 तक आयोजित किया गया जिसमे प्रदेश के समस्त 75 जिलों के पशुपालन एवं कृषि विभाग से कुल 125 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम दो-दिवसीय कुल 6 बैच में सम्पन्न कराया गया । इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स को चारा विकास के निम्न पहलुओं पर जानकारी दी गयी तथा प्रक्षेत्र भ्रमण भी कराया गया:•उत्तर प्रदेश में…
